कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बी-टाउन की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की प्रेम कहानी से लेकर उनकी शादी तक सभी ने फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया सहित इवेंट तक में एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं। जब भी कियारा आडवाणी या सिद्धार्थ आडवाणी एक-दूसरे की तस्वीरें और बातें साझा करते हैं, तो उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। कियारा ने आज सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के हाथ से बने पिज्जा की तस्वीर साझा की और अपने पति पर खूब प्यार लुटाया। कियारा द्वारा साझा की गई यह तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
Kiara-Sidharth: कियारा के लिए 'बेस्ट शेफ' बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, पत्नी को खुद बनाकर खिलाया 'हेल्दी पिज्जा'
कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि, इन सभी के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियां बटोरती हैं। 'शेरशाह' कपल के नाम से मशहूर सिद्धार्थ और कियारा की जितनी बातें की जाएं उतनी ही फैंस के बीच मशहूर हो जाती हैं। जहां कियारा एक अच्छी पत्नी की तरह सिद्धार्थ का खयाल रखती हैं, वहीं अभिनेता भी उनका खूब ध्यान रखते हैं। इतना ही नहीं सिद्धार्थ अपनी पत्नी कियारा के लिए खाना भी पकाते हैं और इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने एक शो में किया था। जहां उनकी यह बात सुनकर सभी ने सिद्धार्थ की जमकर तारीफ की थी, वहीं आज अभिनेत्री ने अपने पति द्वारा बनाई गई एक हेल्दी डिश की तस्वीर साझा करते हुए उनकी तीरफ की है।
कुछ समय पहले ही कियारा ने खुलासा किया था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके लिए खाना बनाते हैं और वह खुशी से खाती हैं। इसकी एक झलक आज कियारा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दिखा भी दी है। दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के लिए हेल्दी पिज्जा बनाया, जिसे खाकर अभिनेत्री खुशी से झूम उठी हैं। कियारा को यह पिज्जा इतना लाजवाब लगा कि उन्होंने अभिनेता की तारीफ करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। सिद्धार्थ ने कियारा आडवाणी को रविवार को एक स्वादिष्ट प्लस हेल्दी पिज्जा खिलाया। कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने लंच की एक झलक दिखाई और सिद्धार्थ को 'बेस्ट शेफ' बताया।
Dhishoom Dhishoom: 'द आर्चीज' का नया गाना 'ढिशूम ढिशूम' हुआ रिलीज, स्केट्स पर डांस करती दिखीं सुहाना-खुशी
कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पिज्जा के एक छोटे सा वीडियो साझा किया और लिखा, 'रविवार को बेस्ट शेफ सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ। हेल्दी पिज्जा का स्वाद इससे बेहतर कभी नहीं रहा। इस साल फरवरी में अपनी शादी के बाद से ही सिद्धार्थ और कियारा अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए फैंस को अक्सर अपने निजी जीवन की झलक दिखाते हैं। कपल अक्सर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करते रहते हैं और एक-दूसरे की पोस्ट पर खूब प्यार भी लुटाते हैं।

सिद्धार्थ और कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हाल ही में 'सत्यप्रेम की कथा' और 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस का आनंद ले रही हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री के पास राम चरण के साथ फिल्म 'गेम चेंजर' भी है। वहीं सिद्धार्थ की बात करें तो अभिनेता करण जौहर की फिल्म 'योद्धा' में दिशा पाटनी के साथ नजर आएंगे। वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ भी नजर आएंगे।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के लिए अल्लू अर्जुन ने फीस न लेने का किया फैसला, फिर भी ऐसे करेंगे करोड़ों की कमाई