बीते रोज भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें आम्रपाली दुबे से लेकर पवन सिंह तक बड़े बड़े स्टार्स ने जन्मदिन की बधाई दी। खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri) में एक खास पहचान रखते हैं। खेसारी लाल ने काफी संघर्षों से गुजकर ये मुकाम हासिल किया है। खेसारी का जन्म बिहार के सिवान जिले में हुआ।
2 of 5
Khesari Lal Yadav
- फोटो : twitter
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस के साज 13 में नजर आए थे। जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया लेकिन वह जल्द ही शो से बाहर हो गए। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत 'साजन चले ससुराल' से की थी। इस फिल्म के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे।
3 of 5
Khesari Lal Yadav
- फोटो : social media
11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टिंग और सिंगिग में करियर बनाने से पहले वह क्या करते थे। एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने बताया था कि जब वो दिल्ली में लिट्टी चोखा की दुकान लगाते थे तब उनकी पत्नी भी उनकी मदद करवाती थीं। खेसारी ने एक्टिंग शुरू करने से पहले ही शादी कर ली थी। उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है। खेसारी उनसे बहुत प्यार करते हैं।
4 of 5
Khesari Lal Yadav
- फोटो : instagram
खेसारी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर कहा था कि शादी के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे। उनके ससुर ने बेटी की शादी के लिए अपनी भैंसे तक बेच दी थी। चंदा से शादी के बाद खेसारी की किस्मत बदल गई। खेसारी लाल यादव के दो बच्चे हैं। आज खेसारी के पास वो सबकुछ है जिसके लिए कभी वो तरसते थे। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह ना सिर्फ एक ऐक्टर बल्कि एक बेहतर सिंगर और डांसर भी हैं।
5 of 5
khesari lal live
- फोटो : amarujala