कन्नड़ अभिनेता यश अब देशभर में सुपरस्टार बन चुके हैं। अभिनेता की फिल्म केजीएफ 2 का तूफान रूकने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के पहले भाग को जहां दर्शकों ने बेहद पसंद किया था, तो वहीं फिल्म के दूसरे भाग में पूरे देश में तहलका मचा दिया है। यश की फिल्म को लेकर लोगों में गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है। केजीएफ 2 के बाद अब दर्शक इस फिल्म के तीसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मेकर्स भी दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद इसके तीसरे भाग को बनाने पर विचार कर रहे हैं। केजीएफ 2 को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कमाई जारी है।
2 of 5
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुपरस्टार यश स्टारर इस फिल्म ने 16वें दिन भी जमकर कमाई की। हालांकि, फिल्म की कमाई अब पहले से कुछ कम हो गई है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म को देखने लोग थिएटर पहुंच रहे हैं। हाल ही में सामने आए शुक्रवार को फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े देख कहा जा सकता है कि फिल्म का बज अभी भी लोगों में बना हुआ है। शुरुआती आंकड़ो के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के 16वें दिन देशभर में 7.30 करोड़ रुपये की कमाई है। इसके साथ ही फिल्म के अब तक पूरे देश में कुल 689.58 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
3 of 5
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, दुनिया भर में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 16 दिनों में अब तक वर्ल्डवाइड करीब 1007 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही यश की इस फिल्म जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर फिल्म आरआरआर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिसने 16 दिन में 1003 की कमाई की थी। रिलीज के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्म केजीएफ 2 अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में चौथे स्थान पर है। साथ ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बन गई है।
4 of 5
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
क्षेत्र के मुताबिक हुई शुक्रवार की कमाई की बात करें तो यश की इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में करीब 4.20 करोड़ का कारोबार किया। वहीं कन्नड़ में 1.50 करोड़, तेलुगू में 40 लाख, तमिल में 1.50 करोड़ और मलयामल में 50 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म को हुई फिल्म की कमाई को देख कहा जा सकता है फिल्म अभी भी हिंदी में बेल्ट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि कन्नड़ अभिनेता यश का जादू अब भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
5 of 5
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो प्रशांत नील के निर्देशन में फिल्म केजीएफ 2 को 14 अप्रैल को देशभर में रिलीज किया गया था। यह फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगू, हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज की गई है। यश के अलावा इसमें संजय दत्त भी नजर आए, जिन्होंने फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाया है। फिल्म में उनके लुक को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा केजीएफ चैप्टर 2 में रवीना टंडन और प्रकाश राज भी अहम भूमिका में दिखाई दिए।