फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'केदारनाथ' से सारा अली खान को मिला धमाकेदार डेब्यू, 13वें दिन भी नहीं थमी कमाई की रफ्तार

Thu, 20 Dec 2018 09:20 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 20 Dec 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
kedarnath movie 13th day box office collection
kedarnath - फोटो : twitter

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की केदारनाथ ने बड़ी फिल्मों के बीच अच्छा प्रदर्शन किया। सारा इस सक्सेस को एन्जवॉय करते हुए मंदिर भी गई थीं। वहीं फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने ट्वीट कर दर्शकों का शुक्रिया कहा। 13 दिन बाद भी फिल्म टिकट खिड़की पर मजबूती के साथ टिकी हुई है।

kedarnath movie 13th day box office collection
kedarnath - फोटो : twitter

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 'केदारनाथ ने रिलीज के पहले हफ्ते 42.16 करोड़ जुटाए थे। वहीं दूसरे शुक्रवार को 2.50 करोड़, शनिवार को 3.75 करोड़, रविवार को 5.25 करोड़, सोमवार को 2 करोड़ और मंगलवार को 1.90 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने कुल 57.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।' माना जा रहा है बुधवार को इसकी कमाई 1.50 करोड़ तक हो सकती है। 

kedarnath movie 13th day box office collection
kedarnath - फोटो : twitter

केदारनाथ की कमाई ऐसी ही रही तो जल्द ही 60 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। इस शुक्रवार फिल्म तीसरे हफ्ते में प्रवेश करेगी। अब ऐसे में कलेक्शन इस पर निर्भर करेगा कि आने वाले दिनों में कितने स्क्रीन पर ये टिकी रहती है। इस शुक्रवार शाहरुख खान की जीरो रिलीज होने जा रही है। बड़े बजट की इस फिल्म के आगे केदारनाथ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kedarnath movie 13th day box office collection
kedarnath - फोटो : twitter

फिल्म शुरू से ही विवादों में रही। तीर्थ पुरोहितों से लेकर राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया। फिल्म के विरोध में उतरे लोगों ने फिल्म के इंटीमेट दृश्यों को धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ बताते हुए आपत्तिजनक करार दिया। इससे पहले प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर के बीच हुए विवाद के बाद फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था।

विज्ञापन
kedarnath movie 13th day box office collection
kedarnath - फोटो : twitter

सारा अली खान के लिए ये साल बेहद स्पेशल रहा। पहले उनकी केदारनाथ हिट रही तो वहीं अब वो अपनी आने वाली फिल्म सिंबा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंबा में सारा अली खान के अपोजिट रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed