'केदारनाथ' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर इन दिनों किसी न किसी विवाद से घिरे रहते हैं। अभी-अभी उन्होंने 'केदारनाथ' के प्रोड्यूसर्स के साथ हुए अपने विवाद को खत्म कर फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू की है। इसके तुरंत बाद उन्होंने फिर ऐसा बयान दे दिया है जिससे एक बड़ा विवाद होना तय माना जा रहा है।
अभिषेक कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार्स के खिलाफ कुछ ऐसा बोल दिया है जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक कपूर ने शाहरुख खान और करण जौहर को अपना निशाना बनाया है।
अभिषेक ने शाहरुख पर निशाना साधते हुए कहा कि फिल्म जीरो में SRK का लुक किसी एलियन से कम नहीं लग रहा है। सूत्रों की मानें तो फिल्म का टीजर देखने के बाद अभिषेक ने किसी को मैसेज करके कहा कि उन्होंने फिल्म का टीजर देखा और शाहरुख किसी एलियन की तरह लग रहे हैं।
इतना ही नहीं अभिषेक ने करण जौहर पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनके प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'धड़क' में साउथ की फिल्मों की झलक दिखाई देती है। बता दें कि धड़क से जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में ईशान खट्टर भी दिखेंगे ।