सोनी टीवी पर एक बार फिर से 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) ने दमदार वापसी कर ली है। यह शो ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत मध्य प्रदेश की पुलिस अफसर निमिषा अहिरवार के साथ हुई। निमिषा शो से आज तीन लाख 20 लाख रुपये जीतकर अपने घर वापस लौट गई हैं। इसके बाद आज हॉट सीट पर फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर आशीष सुर्वणा पहुंचे। बता दें कि आशीष मुंबई से थे। आशीष शुरुआत से ही काफी मेहनती रहे।
शो में आशीष के साथ उनकी मां आई थी। इस दौरान उनकी मां ने बताया कि आशीष शुरुआत से ही पढ़ाई में अच्छा रहा है। इसके साथ ही उसने परिवार की जिम्मेदारी को भी बहुत ही अच्छी तरह से संभाला है। लेकिन आज वो बहुत खेलते हुए छह लाख 40 हजार रुपए जीतकर चले गए। उन्होंने एक खास सवाल पर इस शो को क्विट कर दिया।
2 of 5
केबीसी 13
- फोटो : अमर उजाला
शो में होस्ट अमिताभ बच्चन ने पूछा था कि किस जोड़ी ने संगीतकार के रूप में अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म 'दंगल' से की थी, जिसमें 'काशी हिले, पटना हिले' नामक एक मशहूर गीत था?
A.नदीम -श्रवण
B.आनंद मिलिंद
C.लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल
D.साजिद–वाजिद
इस सवाल का सही जवाब नदीम-श्रवण है।
3 of 5
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना के कारण सिलेक्ट हुए कंटेस्टेंट्स को 3 दिन के लिए एक होटल के अलग अलग फ्लोर पर रखा जाता है। इसके बाद RTPCR टेस्ट के रिजल्ट आने के चौथे दिन सेट पर जाने की अनुमति मिलती है।
4 of 5
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो में जाने से पहले ही कंटेस्टेंट्स को अपने साथ 10-12 जोड़ी कपड़े लाने के लिए कहा जाता है। उन कपड़ो में से कौन से कपड़े पहनने हैं ये केबीसी की टीम तय करती है। लेकिन शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को ब्लैक और व्हाइट कपड़े पहनने की मनाही होती है।
5 of 5
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना माहामारी की वजह से शो में सख्त रुप से सावधानियां बरती जा रही हैं। इसलिए शो में कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट में दूरियां बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन इस सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स को इस बात का मलाल है कि वह अमिताभ से गले तक नहीं लग पा रहे।