केबीसी 11 में महाराष्ट्र के कल्याण की रहने वालीं अश्विनी भोसले फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉट सीट पर बैठीं। अमिताभ बच्चन के सामने पहुंचकर अश्विनी इतनी खुश हुईं कि वो चप्पल पहनना ही भूल गईं। अमिताभ बच्चन अश्विनी से कहते हैं कि 'आप अपनी चरण पादुका भूल आईं।' अमिताभ की ये बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं।
KBC 11: गणित के आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाईं ट्यूशन टीचर, सात करोड़ जीतने का था दावा
केबीसी में दिखाए जाने वाले वीडियो में अश्विनी दावा करती हैं कि वो सात करोड़ रुपये जीत लेंगी। अमिताभ बच्चन उनसे पूछते हैं कि 'आप बच्चों को कौन सा विषय पढ़ाती हैं?' तो अश्विनी बताती हैं कि वो बच्चों को सारे विषय पढ़ाती हैं। अमिताभ कहते हैं कि 'आप बहुत गुणी हैं जो इतना सबकुछ जानती हैं।'
अश्विनी बच्चों को सभी विषयों के ट्यूशन पढ़ाती हैं लेकिन वो दूसरी या तीसरी कक्षा के सवाल पर ही अटक गईं।
यह सवाल था- इनमें से किसका मान सबसे अधिक है?
a. 100-1
b. 200-111
c. 300-222
d. 400-333
इस सवाल के जवाब के लिए उन्होंने ऑडियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इसका सही जवाब था- '100-1'
इसके अलावा अश्विनी से ये सवाल पूछे गए-
प्रश्न: इस लोकप्रिय हिंदी कहावत को पूरा करें- 'नाच न जानें... टेढ़ा'
उत्तर: आंगन
प्रश्न: नूडल्स, बर्गर किस तरह का फूड होता है?
उत्तर: फास्ट फूड
प्रश्न: पारंपरिक तौर पर इनमें से किस अवसर पर देवी सरस्वती की पूजा की जाती है?
उत्तर: बसंत पंचमी
प्रश्न: भारतीय क्रिकेट में किसे माही के नाम से जाना जाता है?
उत्तर: महेंद्र सिंह धोनी
प्रश्न: दिल्ली, खिड़की, गणेश और नारायण के अलावा शनिवार वाड़ा के पांचवें दरवाजे का क्या नाम है?
उत्तर: मस्तानी
प्रश्न: रामायण के अनुसार, इनमें से किसे राजऋषि और ब्रह्मऋषि कहा जाता था?
उत्तर: विश्वामित्र
प्रश्न: यदि आपका विमान वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरता है तो आप किस भारतीय शहर में होंगे?
उत्तर: पोर्ट ब्लेयर