'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट के साथ खेलते हुए कई बार अपनी निजी जिंदगी के किस्से शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही हुआ जब शो में पहुंचीं संगीता कुमारी ने अमिताभ बच्चन की एक फिल्म का जिक्र किया तो उन्होंने उस पर बात करने से मना कर दिया।
2 of 5
kbc 11
- फोटो : social media
दरअसल संगीता से अमिताभ पूछते हैं कि 'क्या उनके पति फिल्में दिखाने ले जाते हैं?' इस पर संगीता पति की शिकायत करते हुए कहती हैं कि उनके पति उन्हें लेकर फिल्म दिखाने नहीं जाते हैं हालांकि वो अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' देखने गई थीं।
3 of 5
thugs of hindostan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन जैसे ही 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नाम सुनते हैं पहले तो अपने चेहरे से रिएक्शन देते हैं और फिर कहते हैं कि 'इस फिल्म के बारे में मैं ज्यादा बात नहीं करना चाहता क्योंकि दुर्भाग्यवश यह फिल्म नहीं चली थी।'
4 of 5
thugs of hindostan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन जहां इस फिल्म के बारे में बात ही नहीं करना चाहते हैं वहीं आमिर खान इस फिल्म को लेकर पहले ही माफी मांग चुके हैं। उन्होंने फिल्म को बड़ी गलती बताई थी। आमिर ने कहा था कि उन्हें दुख है कि वो दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। आगे से वो इस पर ध्यान रखेंगे।
5 of 5
Sye Raa Narasimha Reddy
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है। फिल्म में चिरंजीवी स्वतंत्रता सेनानी का किरदार कर रहे हैं। दर्शक इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में चिरंजीवी और अमिताभ के अलावा किच्चा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपति बाबू, नयनतारा, तमन्ना और रवि किशन जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन शूजित सरकार की फिल्म गुलाबो सिताबो में भी नजर आने वाले हैं।
केबीसी 11: 7 करोड़ जीतना चाहता था टीचर, 8वें सवाल ने किया बाहर, जीती मामूली रकम