{"_id":"5bbdadd0867a55286f0b84c2","slug":"kbc-10-amitabh-get-emotional-in-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC Season 10 के सेट पर अमिताभ को मिला ऐसा तोहफा, देखते ही आंखों में आए आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC Season 10 के सेट पर अमिताभ को मिला ऐसा तोहफा, देखते ही आंखों में आए आंसू
Wed, 10 Oct 2018 01:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हम जहां पर खड़े हो जाते हैं लाइन वहीं से शुरू हो जाती है। जी हां मैं बात कर रही हूं अमिताभ बच्चन की। चार दशकों तक अपने अभिनय के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले अमिताभ को केबीसी के सेट पर एक ऐसा तोहफा मिला जिसे देखकर उनकी आंखे भर आईं। कौन बनेगा करोड़पति शो से अमिताभ बच्चन का नाम सदियों से जुड़ा हुआ है। केबीसी की टीम हर साल अमिताभ बच्चन का बर्थडे बड़े ही धूम-धाम से मनाती है।
2 of 5
KBC_9
इस बार भी टीम ने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनको खास तोहफा दिया है। जिसे देखने के बाद में अमिताभ की आंख में आंसू आ गए। आपको बता दें कि यह तोहफा अमिताभ की मां से संबधित था, जिसे देखने पर अमिताभ इतने इमोशनल हो गए, जितना वो अभी तक कभी नहीं हुए थे। आपको बता दें कि केबीसी की टीम ने एक ऑडियो क्लिप अमिताभ को तोहफे में दिया, जिसमें अमिताभ की मां तेजी बच्चन की आवाज रिकोर्ड थी।
3 of 5
KBC 9
तेजी इस वीडियो में एक गाना गा रही होती हैं। अमिताभ जैसे ही यह आवाज सुनते हैं, वैसे ही चौंक जाते हैं। आपको बता दें कि अमिताभ ने कहा था कि उन्होंने आज तक अपनी मां को गाते हुए नहीं सुना था। जैसे ही ऑडियो प्ले होता है एक आवाज आती है। जिसमें तेजी कह रही हैं कि मेरे बेटे और पति की वजह से पूरी दुनिया का प्यार मुझे मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
तेजी वीडियो में कह रही हैं, उन्हें सब लोग अमिताभ की मां कहते हैं। जब भी यह शब्द सुनती हैं उनको बहुत खुशी होती है। उन्हें यह पूरा विश्वास है कि जो खुशी अमिताभ ने उनके दी है वही खुशी उनके बच्चे उनको देंगे। अमिताभ अपनी मां की यह बात सुनकर बहुत भावुक हो जाते हैं। खबरों के अनुसार जब अमिताभ को सेट पर उनकी मां की क्लिप सुनाई जा रही थी। सेट पर पूरा माहौल एक दम बदल गया था। अमिताभ को देखकर वहां उपस्थित दर्शक भी भावुक हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
kbc
बता दें कि अमिताभ बच्चन का जन्मदिन आने वाले 11 अक्टूबर को है। सूत्रों के अनुसार अमिताभ अपना जन्मदिन इस साल बड़ी सादगी के साथ मनाएंगे, क्योंकि अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा के ससुर का देहांत अभी कुछ दिन पहले हुआ है। दूसरा रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर का भी अभी हाल ही में निधन हुआ है। दरअसल कृष्णा राजकपूर बच्चन परिवार की करीबी रिश्तेदार में से एक थीं। दोनों परिवारों का अमिताभ के परिवार से गहरा लगाव था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।