Kay Kay Menon: पुलेला गोपीचंद की फिल्म से के के मेनन की बड़े पर्दे पर वापसी, सीधी टक्कर आयुष्मान खुराना से
फिल्म 'लव आल' के जरिए अभिनेता के के मेनन की चार साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है । दिलचस्प बात यह है कि उनकी यह फिल्म भी स्पोर्ट पर आधरित है । फिल्म 'पेनल्टी' फुटबाल पर आधारित थी, जिसमे के के मेनन ने विक्रम सिंह का किरदार निभाया था । वहीं फिल्म 'लव आल' एक बैडमिंटल खिलाड़ी की कहानी है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को पार करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है।
Rajshri Deshpande: 'सेक्रेड गेम्स' के बाद राजश्री को मिले केवल इंटीमेट सीन वाले रोल के ऑफर, एक्ट्रेस का खुलासा
फिल्म 'पेनल्टी' के बाद अभिनेता के के मेनन की कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इस फिल्म के बाद वह डिज्नी प्लस हॉट स्टार की सीरीज 'स्पेशल ऑप्स', नेटफ्लिक्स की सीरीज 'रे' और डिज्नी प्लस हॉट स्टार की सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 1.5 द हिम्मत स्टोरी' मे खास किरदार में नजर आ चुके हैं। हाल ही में के के मेनन अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'फर्जी' मे मंसूर दलाल की भूमिका में नजर आए।
Jawan: जवान में फैंस को देखने को मिलेंगे शाहरुख के कई एक्शन सीक्वेंस, जानें कब पूरी होगी इनकी शूटिंग
निर्देशक सुधांशु शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव आल' हिन्दी के अलावा अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में एक साथ 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।
Celina Jaitly: 'इस सदमे से निकलने में पांच वर्ष लग गए,' जन्म के साथ बेटे को खोने पर छलका सेलिना जेटली का दर्द
Sunny Leone: सनी लियोनी के नाम से नफरत करती थीं उनकी मां, एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह