कटरीना कैफ और अली अब्बास जफर की दोस्ती अब नया गुल खिलाने जा रही है। चर्चा है कि अली, कटरीना के साथ एक सुपरहीरो फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में कटरीना मुख्य किरदार में नजर आएंगी। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों जी स्टूडियोज के साथ मिलकर अली अब्बास ने मिस्टर इंडिया 2 बनाने का मन बनाया था। हालांकि यह प्रोजेक्ट विवादों के लपेटे में आ गया।
2 of 4
Katrina Kaif, Ali Abbas zafar
- फोटो : amar ujala mumbai
शेखर कपूर और अनिल कपूर के विरोध दर्ज कराने के बाद अब जी स्टूडियोज नया पैंतरा आजमाते हुए नजर आ रहा है। वह कटरीना कैफ की इस सुपरहीरो फिल्म की आड़ में बिना शोर-शराबा किए मिस्टर इंडिया की अगली किस्त परोसने के मूड में है। इस सूरत में कटरीना, अनिल कपूर वाले लीड किरदार में नजर आएंगी जिसका नाम मिस इंडिया भी रखा जा सकता है।
3 of 4
Anil Kapoor
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उल्लेखनीय है कि अली अब्बास जफर बीते दिनों मिस्टर इंडिया 2 की घोषणा के बाद काफी चर्चा में हैं। वहीं शेखर कपूर और अनिल कपूर इस प्रोजेक्ट को लेकर उनकी रजामंदी ना लिए जाने को लेकर खफा नजर आए। शेखर कपूर तो कानूनी सहायता लेने की बात भी कह चुके हैं। हालांकि फिल्म के अधिकार जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के पास है इस वजह से वह शेखर कपूर या निर्माता बोनी कपूर से राय मशवरा किए बिना अगली पार्ट या कहानी को किसी और तरीके से बनाने के लिए आजाद है।
4 of 4
katrina kaif
- फोटो : instagram
कटरीना कैफ इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने करियर में इससे पहले ऐसा किरदार नहीं निभाया था। इस फिल्म की तैयारी के लिए कटरीना जल्द ही स्टंट से लेकर तमाम दूसरी चीजों की तैयारी शुरू कर सकती हैं। कटरीना और अली अब्बास जफर की केमिस्ट्री के बारे में बात करें तो दोनों ही काफी पुराने दोस्त हैं। अली अब्बास जफर ने फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन से साल 2011 में निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू किया था। इस फिल्म में कटरीना मुख्य किरदार में थीं। इसके अलावा निर्देशक अभिनेत्री की यह जोड़ी साल 2017 में टाइगर जिंदा है और पिछले साल रिलीज हुई फिल्म भारत में नजर आ चुकी है।
पढ़ें: 'रामायण' के इस एपिसोड को बनाने पर रामानंद सागर पर चला था 10 साल तक केस, जानें इस सीरियल से जुड़े अनसुनें किस्से