बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ पिछले साल गुपचुप तरीके से विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। दोनों को साथ देख पूरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके लाखों करोड़ों फैंस भी काफी खुश हैं और वह दोनों आज के समय में बी टाउन के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। ऐसे में कटरीना कैफ इस बार अपना पहला करवा चौथ मनाने दा रही हैं। जहां अभिनेत्री के फैंस उनके पहले करवा चौथ का लुक देखने के लिए काफी उत्सुक हैं, वहीं हाल ही में कटरीना ने शादी के बाद अपनी जिंदगी बदलने और अपने पति विक्की कौशल को लेकर खुलकर बात की है। इस बातचीत में कटरीना ने काफी खुलासे किए है, जो सुर्खियां बटोर रहे हैं।
Katrina-Vicky: कटरीना ने विक्की से शादी के बाद पहली बार बयां किया दिल का हाल, बोलीं- सात फेरे लेने के बाद...
अभिनेत्री इन दिनों कटरीना कैफ अपनी फिल्म 'फोन भूत' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, जिसके चलते कटरीना 'फोन भूत' की पूरी टीम के साथ फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान कटरीना से उनकी निजी जिंदगी और शादी के बारे में पूछा गया, जिसके जवाब कटरीना ने बड़ी बेबाकी से दिए। दरअसल, कटरीना से पूछा गया था कि 'शादी के बाद उनकी लाइफ में क्या बदलाव आए हैं?' इस सवाल पर कटरीना ने अपना एक्सपीरियंस साझा करते हुए कहा,'शादी सबकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाती है। आप किसी के साथ अपनी जिंदगी बांट रहे होते हैं और उनके साथ रहते हैं। यह बहुत ही खूबसूरत सफर है, बहुत बहुत शानदार। हां लेकिन हम दोनों शूट के लिए बाहर ही रहते हैं।'
Saif Ali Khan: बिल्डर की इस हरकत के बाद सैफ अली खान ने दर्ज कराया केस, मांगा इतने करोड़ का हर्जाना
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कटरीना कहती हैं, ' हम ज्यादातर शूट के लिए बाहर ही रहते हैं.....मुझे लगता है हर एक्टर की लाइफ में ऐसा होता है। हमें बहुत ट्रैवल करना होता था, जिसकी वजह से हमें एक-दूसरे के साथ बहुत ही कम समय बिताने को मिलता है। लेकिन वह काफी शानदार इंसान हैं और उनके जैसे इंसाना का मेरी लाइफ में होना बेस्ट है।'
Godfather Box Office Collection: गॉडफादर को नहीं मिल रहे दर्शक, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हुआ बुरा हाल
विक्की कौशल और कटरीना कैफ दोनों ही इन दिनों अपनी-अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत ज्यादा बिजी हैं। जहां कटरीना हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' में सिद्धांत चतुर्वेदी और इशान खट्टर के साथ काम करती नजर आने वाली हैं, वहीं विक्की कौशल की बात करें तो 'गोविंदा मेरा नाम', 'सैम बहादुर' और 'लक्ष्मण उत्तेकर' की अनटाइटल फिल्म में नजर आएंगे।
TMKOC: दयाबेन की तबीयत का सुन सामने आए जेठा और सुंदरलाल, बाेले- मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि...