फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान की बोल्ड तस्वीर देख भड़के यूजर्स, बोले- रमजान में तो बुर्का पहन लो

Sun, 12 May 2019 12:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 12 May 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan get trolled to share her new bold photo
Sara Ali Khan - फोटो : instagram

सारा अली खान बॉलीवुड की सबसे तेजी से उभरती हुई कलाकार हैं। अपनी दो फिल्मों से सारा को ऐसी पॉपुलैरिटी मिली है कि बड़े-बड़े स्टार्स भी उनके सामने फीके पड़ जाते हैं। अपने अच्छे व्यवहार से सारा ने सबका दिल जीत लिया है। सारा रियल लाइफ में तो फिट हैं ही साथ ही सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव हैं। हाल में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड किया लेकिन ये कुछ लोगों को रास नहीं आया।

sara ali khan get trolled to share her new bold photo
Sara Ali Khan - फोटो : social media

सारा अली खान अपने नए फोटोशूट को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। कुछ लोग इस फोटो को लेकर उन्हें सुधर जाने के नसीहत दे रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि इस फोटो की वजह से उनका रोजा तक खराब हो गया है।

sara ali khan get trolled to share her new bold photo
Comments - फोटो : instagram

एक यूजर ने लिखा, 'बच्ची रमजाम है, तो कम से कम बुर्का पहन कर ही फोटो डाला कर, ऐसे टाइम पर पर माशाअल्लाह बोलने की जगह अस्तगफिरुल्लाह बोलना पड़ रहा है...बच्ची सुधर जा। दूसरे यूजर ने लिखा, 'रमजान में ऐसे पोस्ट डालने में आपको शर्म नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan get trolled to share her new bold photo
Comments - फोटो : instagram

एक यूजर को सारा को इस ड्रेस में देखने का इतना बुरा लगा कि उसने हिदायत दे डाला। उस यूजर ने लिखा, 'मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि अल्लाह आपको इस रमजान में हिदायत और पुख्ता इमान दे।', वहीं एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी-ऐसी पिक्चर अपलोड करके रोजा मत खराब करो।'

विज्ञापन
sara ali khan get trolled to share her new bold photo
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : social media

सारा अली खान इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म लव आजकल 2 को की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन हैं। इसके अलावा वरुण धवन की फिल्म  'कुली नंबर 1' के रीमेक में भी वो नजर आएंगी। ये दोनों फिल्में साल 2020 में रिलीज होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed