फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शीला की जवानी' देख घायल हुए फैंस, कटरीना के इस डांस को अब तक देख चुके 16 लाख से ज्यादा लोग

Sun, 10 Jun 2018 09:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 10 Jun 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif dancing on sheela ki jawani song video viral
सलमान खान के साथ फिल्मों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब कटरीना कैफ सलमान के 'दबंग टूर' में भी अपने फैंस के सुपरहिट गाने 'शीला की जवानी' पर डांस करवाती नजर आने वाली हैं। वह इन दिनों 'दबंग टूर' में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए कड़ी मेहनत और रिहर्सल कर रही हैं। इस बीच रिहर्सल करता हुआ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस लीक वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 
Katrina Kaif dancing on sheela ki jawani song video viral
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कटरीना कैफ सलमान खान के 'दबंग टूर' में कई गानों पर डांस करने वाली हैं। उन्हीं से एक वह अपने सबसे सुपरहिट गाने 'शीला की जवानी' पर भी डांस करेंगी। इस गाने पर डांस करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर लीक को गया है। जिसे उनके फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि वह काफी वायरल भी हो रहा है। 
Katrina Kaif dancing on sheela ki jawani song video viral
'शीला की जवानी' गाने पर डांस करते हुए इस वीडियो को खुद कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में ग्रूप के साथ चेयर पर उनका ये हॉट डांस उनके फैंस को काफी पसंद कर आ रहा है। 20 घंटे में उनके इस डांस वीडियो को 16 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif dancing on sheela ki jawani song video viral
गौरतलब है कि सलमान खान का इस बार 'दबंग टूर' अमेरिका में परफॉर्मे करने वाला है। अमेरिका से इस टूर में इस बार कटरीना कैफ अलावा जैकलीन फर्नांडिज और सोनाक्षी सिन्हा सहित डेजी शाह, मनीष पॉल, गुरु रंधावा और प्रभुदेवा होंगे। बताया जा रहा है कि कटरीना कैफ के इस टूर के लिए सभी स्टार से ज्यादा फीस ली है। 

 

Sheila Reloaded 🦄#dabaangreloaded @dabanggreloaded2018 @zeeamericas @sahilpromotions @beingbhav @thejaevents @sohailkhanofficial

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

विज्ञापन
Katrina Kaif dancing on sheela ki jawani song video viral
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, इस टूर में सलमान खान के बाद कटरीना ही सबसे बड़ी स्टार हैं । साथ ही वो एक शानदार डांसर भी हैं । टूर में उनका फाइनल सोलो एक्ट भी रखा गया है । इस टूर के लिए कटरीना को 12 करोड़ रुपए मिल रहे हैं । वहीं जैकलीन और सोनाक्षी को 6 से 8 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं । बताया जा रहा है कि कटरीना को उनकी परफॉर्मेंस के लिए ज्यादा पैसे इसलिए भी ऑफर किए जा रहे हैं क्योंकि उनके गानों की संख्या ज्यादा है और उनके गाने ज्यादा हिट हैं ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed