बसंत पंचमी का त्योहार पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया गया। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। हर साल की तरह इस साल भी डायरेक्टर अनुराग बसु ने अपने घर पर बसंत पंचमी मनाई। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज उनके यहां पहुंचे। पीले रंग के सूट में एक्ट्रेस कटरीना कैफ ट्रेडनिशल लुक में दिखीं। ऐसी मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
बसंत पंचमी पर अनुराग बसु के घर सरस्वती पूजा, कटरीना कैफ समेत सितारों का जमावड़ा
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
अनुराग बसु के यहां एक्टर अभिषेक बच्चन भी पीले रंग के कुर्ते में दिखे। एक दूसरी तस्वीर में अभिषेक डायरेक्टर अनुराग बसु से बात करते हुए दिख रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक जल्द ही अमेजॉन की वेबसीरीज ब्रीथ 2 में नजर आएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब अभिषेक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखेंगे।
A post shared by shutterbugs images (@shutterbugsimages) on
द कपिल शर्मा शो से पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती भी अनुराग बसु के घर पहुंचीं। सुमोना ने ऑफ व्हाइट और येलो कलर की साड़ी पहनी थीं। वहीं उन्होंने मरुन कलर का कंट्रास्ट ब्लाउज पहना। साथ ही उन्होंने जंक ज्वैलरी कैरी की।
छोटे पर्दे की बहू साक्षी तंवर ने भी पूरे विधि विधान से सरस्वती पूजा की। पीले रंग की साड़ी में साक्षी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। साक्षी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मोहल्ला अस्सी में नजर आई थीं। इस फिल्म में वो सनी देओल के अपोजिट थीं।