साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट हिंदी फिल्म कबीर सिंह के हीरो शाहिद कपूर भले अपने अगले प्रोजेक्ट को साइन करने के लिए खूब सोच विचार कर रहे हों, पर फिल्म की हीरोइन कियारा आडवाणी को तो लॉटरी लग चुकी है। कियारा को फिल्म भूल भूलैया की सीक्वेल में कार्तिक आर्यन के साथ साइन कर लिया गया है। हिंदी सिनेमा की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में इसी के साथ कियारा का नाम भी शुमार हो गया है।
2 of 4
kiara advani
- फोटो : amar ujala
कबीर सिंह के बाद कियारा आडवाणी की अगली रिलीज होने वाली फिल्म है गुड न्यूज। ये फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी और इसमें वह अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ दिखेंगे। कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा की बायोपिक शेरशाह की शूटिंग कियारा इन दिनों कर रही हैं, जिसमें उनके हीरो हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा। कियारा ने इस बीच फीमेल लीड वाली फिल्म इंदू की जवानी भी साइन की है, जो दिल्ली एनसीआर के शहर गाजियाबाद की एक लड़की की कहानी है।
3 of 4
Kiara Advani
- फोटो : instagram
अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज की शूटिंग पूरी कर चुकीं कियारा इसके बाद खिलाड़ी कुमार के साथ फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में भी दिखेंगी। अगले साल ईद पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। कियारा को इसके अलावा करण जौहर ने अपनी नेटफ्लिक्स ओरीजनल फिल्म गिल्टी (दोषी) में भी मौका दिया है।
4 of 4
kiara advani
- फोटो : instagram
फिल्म भूल भुलैया 2 में कियारा की एंट्री पर शनिवार को मोहर लगी। फिल्म बना रही कंपनी टी सीरीज फिल्म्स के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। फिल्म को कॉमेडी फिल्मों के किंग माने जाने वाले लेखक निर्देशक अनीस बज्मी निर्देशित करेंगे।
पढ़ें: आते ही छा गया 'वॉर' का दूसरा गाना जय जय शिवशंकर, ऋतिक- टाइगर की शानदार केमिस्ट्री ने जीता दिल