{"_id":"62bed899273c6a3bf2259c74","slug":"kartik-aaryan-was-seen-playing-football-in-heavy-rain-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: मुंबई की बारिश में फुटबॉल खेलते दिखे कार्तिक आर्यन, फैंस को दीवाना बना रहा अभिनेता का कूल लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: मुंबई की बारिश में फुटबॉल खेलते दिखे कार्तिक आर्यन, फैंस को दीवाना बना रहा अभिनेता का कूल लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 01 Jul 2022 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म भूल-भुलैया 2 का जश्न मना रहे हैं। भूल भुलैया 2 सुपरहिट साबित हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की 200 करोड़ की सफलता के बाद रूह बाबा का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अभिनेता के सार्वजनिक जगह पर स्पॉट होते ही उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए होड़ सी मच जाती है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता बारिश में फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।
2 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें वह मुंबई की बारिश में अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रात का समय है और झमाझम बारिश हो रही है, ऐसे में कार्तिक आर्यन मजे कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- बारिश और फुटबॉल, मेरी दोनों पसंदीदा चीजें एकसाथ। अभिनेता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
3 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram
कार्तिक का ये वीडियो देखने के बाद फैंस के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड का बादशाह किंग कार्तिक, वहीं दूसरे ने तो अभिनेता को 'बेबी' कह डाला। इसके अलावा बहुत से फैंस इस वीडियो पर रेड हार्ट इमोजी और फायरल वाली इमोजी की बौछार कर रहे हैं। बता दें कि फुटबॉल खेलते समय कार्तिक काफी डैपर और हैंडसम दिख रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें भूल भुलैया 2 हिट होने के बाद अभिनेता अगली बार फिल्म 'शहजादा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अभिनेता के अपोडिट कृति सेनन रहेंगी। इस फिल्म के अलावा कार्तिक के पास 'फ्रेडी' है, जो एकता कपूर के निर्देशन में बन रही है। ये एक रोमांटिक थ्रिलर होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।