फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa The Rule: 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन संग आप भी दिखा सकते हैं अपनी अदाकारी, जानें क्या है इसका तरीका

Fri, 01 Jul 2022 04:29 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 01 Jul 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
Pushpa The Rule Auditions: Allu Arjun Vijay Sethupathi Rashmika Mandanna Film Pushpa 2
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: पार्ट 2' का बेसब्री से इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है! रिपोर्ट्स की माने तो पुष्पा के दूसरे भाग पर काम शुरू हो गया है। जी हां, एक तरफ जहां सुकुमार, प्रशांत नील की 'केजीएफ: चैप्टर 2' की सफलता के बाद 'पुष्पा: द रूल' की स्क्रीप्ट पर दोबारा काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मेकर्स इसके लिए नए चेहरे की खोज में जुट गए हैं। हां, आपने सही सुना। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के विभिन्न किरदारों के लिए ऑडिशन शुरू कर दिए हैं। यानी अब आप भी 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन संग  अपनी अदाकारी दिखा सकते हैं। जानें क्या है इसका तरीका....

Pushpa The Rule Auditions: Allu Arjun Vijay Sethupathi Rashmika Mandanna Film Pushpa 2
पुष्पा पार्ट 1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऐसे बन सकते हैं पुष्पा 2 का हिस्सा
मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि पुष्पा पार्ट 2 के लिए ऑडिशन राउंड 3 जुलाई से शुरू होंगे। निर्माताओं ने लिखा, 3 जुलाई से 5 जुलाई तक तिरुपति के एक स्कूल में पुष्पा: द रूल के लिए ऑडिशन्स होने वाले हैं। महिलाएं, बच्चें और पुरुष, जो भी इच्छुक हो वह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ऑडिशन के लिए आ सकता है। हालांकि मेकर्स ने एक शर्त भी रखी है।

Pushpa The Rule Auditions: Allu Arjun Vijay Sethupathi Rashmika Mandanna Film Pushpa 2
पुष्पा में श्री वल्ली के किरदार में रश्मिका मंदाना - फोटो : social media

मेकर्स द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में लिखा है कि जिन्हें चित्तौड़ की भाषा बोलने आती है केवल वही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa The Rule Auditions: Allu Arjun Vijay Sethupathi Rashmika Mandanna Film Pushpa 2
पुष्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कब आएगा पुष्पा का दूसरा पार्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म अब अगस्त तक फ्लोर पर जाएगी। इस 6 महीने से अधिक के शेड्यूल में कई एक्शन दृश्यों की शूटिंग की जाएगी। कहा जा रहा है कि ये एक्शन सीक्वेंस भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे महंगे दृश्यों में से एक होंगे। इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन पर काम किया जाएगा। यानी फिल्म के अब 2023 के मिड में रिलीज होने की उम्मीद है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed