{"_id":"665f5186022e6c71d507253f","slug":"kartik-aaryan-upcoming-movie-chandu-champion-has-a-new-heroine-opposite-him-ravi-teja-mr-bachchan-yaariyan-2-2024-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandu Champion: कार्तिक आर्यन की नई हीरोइन देखी है!, ‘चंदू चैंपियन’ में इस मोहिनी को मिला बड़ा मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chandu Champion: कार्तिक आर्यन की नई हीरोइन देखी है!, ‘चंदू चैंपियन’ में इस मोहिनी को मिला बड़ा मौका
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 04 Jun 2024 11:10 PM IST
सार
निर्देशक जोड़ी विनय सप्रू और राधिका राव की फिल्म ‘यारियां 2’ में एक दमदार किरदार निभाकर चर्चा में आईं अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे को निर्देशक कबीर खान की जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में बड़ा मौका मिला है।
निर्देशक जोड़ी विनय सप्रू और राधिका राव की फिल्म ‘यारियां 2’ में एक दमदार किरदार निभाकर चर्चा में आईं अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे को निर्देशक कबीर खान की जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में बड़ा मौका मिला है। भाग्यश्री इन दिनों साउथ सिनेमा के चर्चित अभिनेता रवि तेजा के साथ फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ कर रही हैं जिसके एक शेड्यूल की शूटिंग लखनऊ में भी हुई है।
Trending Videos
2 of 4
भाग्यश्री बोरसे-चंदू चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के बारे में भाग्यश्री बोरसे ने तो अभी तक कुछ कहा नहीं है और फिल्म के हीरो कार्तिक आर्यन भी अरसे से किसी भी हीरोइन के बारे में कुछ भी कहने से बचते ही रहे हैं। लेकिन, ‘अमर उजाला’ से एक खास बातचीत में कार्तिक ने माना कि भाग्यश्री बोरसे बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में भाग्यश्री का किरदार कहानी के एक अहम मोड़ पर आता है जिसके बाद फिल्म की कहानी के सफर का रास्ता ही बदल जाता है। फिल्म के ट्रेलर में दो मिनट 26 सेकंड पर बस एक फ्रेम में दिखने वाली भाग्यश्री ने ये दृश्य अपने सोशल मीडिया पेज पर भी साझा किया है।
कार्तिक की करीब दो साल चली ट्रेनिंग के बाद बनी इस फिल्म का ट्रेलर जब से आया है, लोग इस ट्रेलर में दिखी हीरोइन के बारे में खूब पूछताछ करते रहे हैं। जिन लोगों ने फिल्म ‘यारियां 2’ देखी है, उन्होंने तो इस फिल्म में राजलक्ष्मी बनी भाग्यश्री को तुरंत पहचान लिया। ‘यारियां 2’ में भी भाग्यश्री का छोटा सा कैमियो फिल्म की लीड अभिनेत्री दिव्या खोसला पर भारी पड़ा था। अब भारत-पाकिस्तान के बीच हुए 1965 के युद्ध में भारतीय सेना की तरफ से लड़े मुरलीकांत पेटकर नामक फौजी की असल कहानी पर बनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में भाग्यश्री बोरसे के किरदार का खुलासा जैसे जैसे हो रहा है, फिल्म के निर्माता साजिद नाडियडवाला और निर्देशक कबीर खान भी इसका आनंद ले रहे हैं।
भाग्यश्री बोरसे-मिस्टर बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भाग्यश्री बोरसे को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में एक सरप्राइज की तरह पेश करने की इसके निर्माताओं की तैयारी है। भाग्यश्री खुद भी इस बारे में मीडिया से फिलहाल कोई बात नहीं कर रही हैं। फिल्म ‘फैमिली स्टार’ फ्लॉप होने के बाद साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा की एक फिल्म में लिए जाने की बात भी काफी चर्चा में रही है। रवि तेजा के साथ बन रही उनकी फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ में भाग्यश्री का लीड रोल काफी दमदार बताया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।