फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram Charan uncle pawan kalyan wins in andhra Upasana uncle Konda Vishweshwar Reddy wins in Telangana election

Ram Charan- एपी में पवन कल्याण और कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी तेलंगाना में जीते, राम चरण-उपासना ने दी चाचा को बधाई

Tue, 04 Jun 2024 09:18 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 04 Jun 2024 09:18 PM IST
सार

राम चरण के चाचा पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की तो वहीं उपासना के चाचा कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने तेलंगाना में लोकसभा चुनाव जीता। 

विज्ञापन
Ram Charan uncle pawan kalyan wins in andhra Upasana uncle Konda Vishweshwar Reddy wins in Telangana election
राम चरण-उपासना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला इस समय सातवें आसमान पर हैं। उनके परिवार में खुशियों की बरसात हुई है, क्योंकि उनके चाचा पवन कल्याण और कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी चुनावों में विजयी हुए हैं। साउथ सुपरस्टार और राजनेता पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश में पीथापुरम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, जिस पर उन्होंने शानदार जीत हासिल की। अब सुपरस्टार को फिल्मी जगत के कई सितारे और उनके परिवार के सदस्य जमकर बधाई दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन के बाद अब राम चरण ने पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में उनकी शानदार जीत के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
Trending Videos

कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी-पवन कल्याण को बधाई
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने मौजूदा कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. जी रंजीत रेड्डी और भारत राष्ट्र समिति के कासनी ज्ञानेश्वर गौड़ को हराकर चेवेल्ला लोकसभा सीट से जीत हासिल की। उपासना ने भी अपने चाचा को इस जीत के लिए बधाई दी। जहां राम चरण के चाचा पवन कल्याण ने आंध्र में जीत हासिल की। वहीं उपासना के चाचा कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने तेलंगाना में लोकसभा चुनाव जीता। अपने चाचा की जीत के बारे में बात करते हुए उपासना और राम  ने कहा, 'यह बहुत अच्छी खबर है। हमें बहुत खुशी है कि हमारे चाचा विजयी हुए हैं। हम उनके खुशी और प्रगति के कार्यकाल की कामना करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी की भी की तारीफ
दोनों ने राष्ट्र में योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी ने भारत को सर्वश्रेष्ठ के लिए बदल दिया है, उन्होंने बहुत सारे सकारात्मक बदलाव किए हैं। उन्होंने वास्तव में हमारे देश को मानचित्र पर रखा है। उनके नेतृत्व में देश बहुत सक्षम हाथों में है, एक अर्थव्यवस्था के रूप में फल-फूल रहा है। हम इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। भारत आज जो है उसे बनाने में उनके सभी प्रयास शामिल हैं।'

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने भी दी पवन कल्याण को बधाई
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी राम चरण ने पवन कल्याण को बधाई दी। राम चरण ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'हमारे परिवार के लिए गर्व का दिन, मेरे पवन कल्याण गारु को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई।' वहीं, अल्लू अर्जुन ने पवन कल्याण से संपर्क किया और उन्हें उनकी नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा, 'इस जबरदस्त जीत पर पवन कल्याण गारु को हार्दिक बधाई। वर्षों से लोगों की सेवा करने के लिए आपकी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता हमेशा दिल को छू लेने वाली रही है। लोगों की सेवा करने की आपकी नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed