अभिनेता कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म ‘धमाका’ को लेकर ओटीटी नेटफ्लिक्स से शुरू हुई इसके निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की बात अंतिम दौर में है। जल्द ही इसका एलान होने की उम्मीद दोनों पक्षों के लोग लगाए हुए हैं। पहले ये चर्चा थी कि कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म को सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज करने की गारंटी मिलने पर ही ये फिल्म की थी, लेकिन सिनेमाघरों के माहौल को देखते हुए निर्माताओं ने इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram/kartikaaryan
फिल्म 'धमाका' को साइन करने से पहले कार्तिक आर्यन और फिल्म के निर्माताओं के बीच एक करार हुआ था जिसमें कार्तिक की शर्त थी कि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कार्तिक ने इस फिल्म में अपने हिस्से का काम सिर्फ 10 दिन में पूरा कर दिया था और इसके बदले उन्हें करीब 20 करोड़ रुपये मिले। फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद उसके लाभ में से कुछ फीसदी कमाई फीस के रूप में कार्तिक को भी मिलने वाली थी।
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'धमाका' के निर्माताओं ने बदले हालात में फिल्म को ओटीटी के हवाले करने का फैसला किया है। खबरें आती रही हैं कि कार्तिक इस फिल्म को ओटीटी पर बेचने के सख्त खिलाफ थे। लेकिन कार्तिक के करीबी सूत्र बताते हैं कि हर फिल्म सिर्फ थिएटर में ही रिलीज होने के लिए बनती है लेकिन सिनेमाघरों के खुलने के बाद के हालात ऐसे हैं कि किस फिल्म का सिनेमाघर में कब नंबर लगेगा, किसी को कुछ पता नहीं है। ऐसे में कार्तिक ने भी अपनी जिद छोड़ दी और फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने को हरी झंडी दे दी।
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक आर्यन ने कुछ ही समय पहले सोशल मीडिया पर फिल्म 'धमाका' का अपना फर्स्ट लुक जारी करके अपने प्रशंसकों को काफी उत्साहित किया। इस फिल्म को लेकर कार्तिक खुद भी बहुत उत्साहित थे क्योंकि उन्हें इस फिल्म के जरिए निर्देशक राम माधवानी के साथ काम करने का मौका मिला है। वह चाहते थे कि राम उनके किरदार के साथ भी कोई ऐसा काम करें जिससे कि एक अभिनेता के तौर पर उन्हें भी एक राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल हो। राम ने ऐसा काम सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' के साथ किया है।
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक आर्यन ने हिंदी सिनेमा में धीरे धीरे अपनी छवि मजबूत की है और वह अब कॉमेडी फिल्मों और लव स्टोरीज से आगे जाकर कुछ नए तरह के किरदार करने का मन बना रहे हैं। कार्तिक की अभिलाषा है कि उनकी आने वाली फिल्मों में दर्शक उन्हें अलग अलग तरीके से देखें और उन्हें भी बतौर अभिनेता अपने अभिनय का विस्तार करने का मौका मिले। कार्तिक ने इसीलिए फिल्म ‘धमाका’ में एक पत्रकार का किरदार करने का फैसला किया। ये फिल्म एक कोरियाई फिल्म ‘द टेरर लाइव’ से प्रेरित बताई जाती है।