{"_id":"638221285a744f42110d0b8b","slug":"kartik-aaryan-shared-a-video-of-fan-on-instagram-said-mujhe-hi-bula-liya-hota-cutout-ki-kya-zarurat-thi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan : कार्तिक आर्यन की फैन का एयरपोर्ट पर हुआ जबरदस्त स्वागत, देख एक्टर बोले- मुझे ही बुला लिया होता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan : कार्तिक आर्यन की फैन का एयरपोर्ट पर हुआ जबरदस्त स्वागत, देख एक्टर बोले- मुझे ही बुला लिया होता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 26 Nov 2022 07:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में से एक हैं। बीते कुछ महीनों से उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ती जा रही है। उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। कार्तिक भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करते और मौका मिलने पर उनके साथ सेल्फी जरूर लेते हैं। फिल्मों के अलावा कार्तिक सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। अक्सर वह अपने फैंस के वीडियोज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने एक फैन का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो चर्चा में बना हुआ है।
कार्तिक ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ''मुझे ही बुलाया लिया होता, कटआउट की क्या जरूरत थी, लेकिन बहुत सोच-समझकर स्वागत किया गया।'' उनके इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक फैन ने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, ''आपके इसी व्यवहार के कारण आप सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ' कितना प्यारा वेलकम है।''
Vikram Gokhale: पीएम मोदी ने विक्रम गोखले को दी श्रद्धांजलि, उद्धव ठाकरे ने भी दुख जताते हुए कही यह बात
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद फैंस अब कार्तिक आर्यन से और अधिक उम्मीद कर रहे हैं। कार्तिक जल्द ही थ्रिलर फिल्म 'फ्रेडी' में दिखाई देंगे। यह फिल्म दो दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। यही नहीं, कार्तिक कृति सेनन के साथ फिल्म 'शहजादा' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा आडवाणी के साथ काम कर रहे हैं।
Drishyam 2 Box Office Day 9: दूसरे शनिवार फिर बढ़ी 'दृश्यम 2' की रफ्तार, कमाए इतने करोड़ रुपये
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।