हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म 'शहजादा' की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इस साल 4 नवंबर को कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' और अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' के साथ रिलीज होने वाली थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर होने वाले इस क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है।
Shehzada: इस साल नहीं रिलीज होगी 'शहजादा', अब 2023 में सिनेमाघरों में होगी कार्तिक आर्यन की एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 16 Jul 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन