कार्तिक आर्यन को फिल्मों में आज 10 साल पूरे हो गए हैं। कार्तिक ने 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में कदम रखा था। डायरेक्टर लव रंजन की 'प्यार का पंचनामा' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नुसरत भरूचा कार्तिक आर्यन, दिव्येंदु शर्मा, सोनाली सहगल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बीते दिनों कार्तिक करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 से निकाले जाने को लेकर चर्चा में थे। धर्मा प्रोडक्शन्स ने उनपर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाते हुए अपने प्रोडक्शन से हमेशा के लिए बैन कर दिया। आज कार्तिक के पास कई बड़े विज्ञापनों के साथ कई फिल्में हैं। कार्तिक आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल’ के रीमेक में नजर आए थे। इसके अलावा वह भूल भुलैया 2 और धमाका में भी नजर आएंगे।
2 of 5
प्यार का पंचनामा
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स में से एक हैं. उनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी अच्छी है। कार्तिक आर्यन को फिल्म प्यार का पंचनामा के बारे में फेसबुक से पता लगा था। एक इंटरव्यू में कार्तिक ने कहा था, 'मेरे पास पोर्टफोलियो के पैसे नहीं थे इसलिए मैंने कॉलेज एलबम से अपने फोटोज क्रॉप करते भेजे। जिसके बाद मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया गया। इन सब में छह महीने से अधिक लग गए। जिसके बाद आखिरकार फिल्म बनकर रिलीज हुई और मेरा मोनोलॉग वायरल हुआ।'
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Insatagram- @kartikaaryan
कार्तिक मुंबई पढ़ाई करने आए थे लेकिन एक्टिंग में रुचि होने की वजह से वे फिल्मों में काम करने के अवसर तलाश रहे थे। मुंबई की एक घटना का जिक्र करते हुए कार्तिक ने कहा था, मैंने शाहरूख-सलमान की बैंडस्टैंड वाली कहानियां खूब सुनी थी। इसलिए मैं वहां धूमने चला गया। तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसका मुझे यकीन नहीं हुआ। मैं वहीं बैठा था तभी उधर से शाहरूख सर की गाड़ी निकली और उन्होंने हम लोगों की तरफ देखकर हाथ हिलाया। मुझे इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ कि शाहरुख सर ने मुझे देखकर हाथ हिलाया था।
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके बाद मैं अपने दोस्तों के साथ सलमान खान से मिलने उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पहुंचा। वहां फैंस की इतनी भीड़ हो गई कि लाठीचार्ज होने लगा। मेरे दोस्त को एक दो लाठियां पड़ीं हालांकि मैं तो वहां से भाग निकला।
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी ड्रीम कार लैम्बॉर्गिनी उरूसखरीदी है। जिसे उन्होंने 50 लाख रुपये एक्सट्रा खर्च करके इटली से एयरलिफ्ट करवाया है। कार्तिक के बारे में ये भी कहा जाता है कि वो स्ट्रगल के दिनों में जिस घर में बतौर पेइंग गेस्ट रहते थे, सफल होने के बाद उन्होंने इस घर को खरीद लिया।