फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री में 12 साल पूरे, लव रंजन ने थपथपाई एक्टर की पीठ

Sat, 20 May 2023 12:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 May 2023 12:55 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan completed 12 years in industry Pyaar Ka Punchnama director Luv Ranjan Praised actor know details
कार्तिक आर्यन-लव रंजन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के शीर्ष अभिनेताओं में शुमार हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 2' की अपार सफलता के बाद तो उनकी किस्मत पूरी तरह बदल चुकी है। बता दें कि कार्तिक की इंडस्ट्री में बोहनी आज ही के दिन हुई थी। वर्ष 2011 में फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के जरिए एक्टर ने अपनी अभिनय पारी शुरू की, जिसे आज 12 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म 'प्यार का पंचनामा'  के निर्देशक लव रंजन ने कार्तिक की खूब तारीफ की है।

Kartik Aaryan completed 12 years in industry Pyaar Ka Punchnama director Luv Ranjan Praised actor know details
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

बता दें कि 20 मई 2011 को रिलीज हुई लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' की सफलता की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। दरअसल, इस फिल्म में कोई चर्चित चेहरा नहीं था। फिल्म में नामी सितारे तो छोड़िए कोई जबर्दस्त गाना तक नहीं था। सिर्फ छह नए सितारे थे, उन्हीं में एक थे कार्तिक आर्यन। वही कार्तिक अब सुपरस्टार बन चुके हैं।

Kartik Aaryan completed 12 years in industry Pyaar Ka Punchnama director Luv Ranjan Praised actor know details
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन का बॉलीवुड से कोई कनेक्शन नहीं था। मुंबई में जब वह स्टार बनने का सपना लेकर आए तो न तो यहां उनकी कोई पहचान थी और न ही कोई गॉडफादर। शुरुआत में कार्तिक आर्यन मायानगरी में 12 लोगों के साथ एक ही फ्लैट शेयर करते थे। लेकिन, अपनी मेहनत और लगन के बूते उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया। जिस इंडस्ट्री में नेपोटिज्म हावी है, वहां कार्तिक ने यह साबित किया कि यहां आउटसाइडर्स के लिए भी मौके हैं। कार्तिक के करियर को 12 साल पूरे होने के मौके पर निर्देशक लव रंजन ने भी उनकी खूब तारीफ की है।
Jr NTR: पहली फिल्म में बने भरत और दूसरी में राम, जूनियर एनटीआर की यशगाथा के ये हैं 10 दिलचस्प अध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan completed 12 years in industry Pyaar Ka Punchnama director Luv Ranjan Praised actor know details
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक को लेकर लव रंजन का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि कार्तिक का करियर इतनी ऊंचाई तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा, 'मैंने कार्तिक को फेसबुक पर देखा। वह उत्साहित और होशियार लगे। वह कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार थाे। फिल्म में बाकी पांच अन्य भी न्यूकमर्स थे। अब अगर आप मुझसे पूछेंगे कि कार्तिक 'प्यार का पंचनामा' में दूसरों से आगे क्यों निकल गए? तो मेरे पास इसके लिए कोई जवाब नहीं है। यह सब किस्मत है।' यह दर्शकों से जुड़ाव का भी मामला है। महिलाएं क्या चाहती हैं, इस पर कार्तिक का मोनोलॉग खूब कारगर हुआ।'
Aparna Sud: ‘जुबली’ की प्रोडक्शन डिजाइनर अपर्णा की संघर्ष यात्रा, बोलीं, नई दुनिया रचने का आनंद ही कुछ और है

विज्ञापन
Kartik Aaryan completed 12 years in industry Pyaar Ka Punchnama director Luv Ranjan Praised actor know details
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, खुद कार्तिक आर्यन का मानना है कि उन्हें ऐसा लगता है जैसे कोई सपना जी रहे हैं। एक्टर ने कहा, 'मैंने जो कुछ भी चाहा था वह सब सच हो गया है। लेकिन, अब मैं खुद को मिल रही इसी तारीफ पर नहीं ठहर जाना चाहता। अभी करने के लिए काफी कुछ है। हर दिन मैं यह महसूस करता हूं कि मेरे लिए एक नया जीवन, नए अवसर हैं।'
Satish Kaushik: सतीश कौशिक की पत्नी के मान हानि की शिकायत पर कोर्ट ने लिया एक्शन, महिला को भेजा समन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed