फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai Court Took Action On The Complaint of Satish Kaushik Wife Sashi Kaushik sent summons to women

Satish Kaushik: सतीश कौशिक की पत्नी के मान हानि की शिकायत पर कोर्ट ने लिया एक्शन, महिला को भेजा समन

Sat, 20 May 2023 12:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 20 May 2023 12:40 PM IST
सार

अब अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक के निधन के दो महीने गुजर चुके हैं । उनकी पत्नी ने माने हानि को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसको लेकर अब फैसला आया है।

विज्ञापन
Mumbai Court Took Action On The Complaint of Satish Kaushik Wife Sashi Kaushik sent summons to women
पत्नी शशि और बेटी वंशिका के साथ सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्माता सतीश कौशिक की मृत्यु के बाद इंडस्ट्री अब तक गम के माहौल से नहीं निकल पाई है। आए दिन उनके दोस्त और साथी उनके साथ बिताए खास पलों को याद कर भावुक हो जाते हैं। सतीश सुलझे हुए और जिंदादिल इंसान थे। अब अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक के निधन के दो महीने गुजर चुके हैं । उनकी पत्नी ने माने हानि को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसको लेकर अब फैसला आया है।

विज्ञापन

महिला ने सतीश की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप
दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के निधन को काफी वक्त गुजर चुके हैं, लेकिन फैंस को आज भी उनकी याद सता रही है। आए दिन अनुपम खेर भी सतीश कौशिक की याद में कोई न कोई किस्सा साझा करते रहते हैं। पिछले दिनों  दिल्ली की महिला ने मीडिया से बात करते हुए ये दावा किया था कि पैसे के विवाद के चलते सतीश कौशिक की पत्नी ने उन्हें मार दिया। इन आरोपों के बाद उनकी पत्नी ने महिला के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई थी।

Aparna Sud: ‘जुबली’ की प्रोडक्शन डिजाइनर अपर्णा की संघर्ष यात्रा, बोलीं, नई दुनिया रचने का आनंद ही कुछ और है

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के खिलाफ दर्ज की गई थी शिकायत
सतीश कौशिक की पत्नी ने पति की मौत के बाद शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने समन जारी किया है। कोर्ट के यह भी कहा कि  हत्या का कथित दावा, पहली नज़र में मानहानि का अपराध लगता है। सतीश की पत्नी ने यह भी दावा किया कि उनके पति को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वह महिला यह दिखाना चाहती है कि सतीश कौशिक के माफिया डॉन दाऊद और उसके बेटे के साथ संबंध थे, जो की सिर्फ एक कहानी है।

Nawazuddin Siddiqui: 'गांव वालों के लिए एलियन जैसा है डिप्रेशन' बीमारी को नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया शहरी

विज्ञापन

कोर्ट ने महिला के खिलाफ जारी किया समन
आपको बता दें कि कोर्ट अब इस मामले में 15 जून को अगला फैसला करेगी। कोर्ट ने महिला और  छाबरा नाम के शख्स के खिलाफ समन जारी किया है। बता दें कि सतीश की पत्नी शशि ने पिछले महीने दायर अपनी शिकायत में कहा था कि मेडिकल रिपोर्ट में साफ तौर पर डॉक्टर्स द्वारा यह कहा गया था कि उनके पति की मौत नेचुरल थी, लेकिन कुछ लोग उनके खिलाफ लगातार साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed