फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhagyashree Borse Is not Part of Aditya Roy Kapur And Milap Zaveri Upcoming Movie

क्या भाग्यश्री बोर्से के हाथ से फिसली आदित्य रॉय कपूर की फिल्म? जानें मेकर्स ने हीरोइन को लेकर क्या कहा?

Thu, 20 Aug 2026 09:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Aug 2026 09:11 PM IST
सार

Bhagyashree Borse Upcoming Movie: बीते दिनों एक खबर सामने आई थी कि अभिनेत्री भाग्यश्री बोर्से, आदित्य रॉय कपूर की आगामी फिल्म का हिस्सा होंगी। जानिए, मेकर्स ने इस खबर को लेकर क्या कहा है?  

विज्ञापन
Bhagyashree Borse Is not Part of Aditya Roy Kapur And Milap Zaveri Upcoming Movie
अभिनेत्री भाग्यश्री बोर्से - फोटो : इंस्टाग्राम@bhagyashriiborse

विस्तार

साउथ की चर्चित अभिनेत्री भाग्यश्री बोर्से और बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर, डायरेक्टर मिलाप जवेरी की आगामी फिल्म का हिस्सा होंगे। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट पर आधारित यह खबर पिछले दिनों खूब चर्चा में रही। लेकिन अब नया अपडेट इस बारे में सामने आया है। इस फिल्म को लेकर टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रहा है। 

विज्ञापन

मेकर्स ने अभिनेत्री भाग्यश्री बोर्से काे लेकर क्या कहा? 
टी-सीरीज के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘आदित्य रॉय कपूर के साथ टी-सीरीज और मिलाप जवेरी एक फिल्म बना रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में भाग्यश्री बोर्से के शामिल होने की खबरें गलत हैं। प्रोडक्शन हाउस जल्द ही अभिनेत्री के नाम का आधिकारिक घोषणा करेगा।’  

विज्ञापन

Bhagyashree Borse Is not Part of Aditya Roy Kapur And Milap Zaveri Upcoming Movie
अभिनेत्री भाग्यश्री बोर्से - फोटो : इंस्टाग्राम@bhagyashriiborse

क्या पहले भी हिंदी फिल्में कर चुकी हैं भाग्यश्री बोर्से?

भाग्यश्री बोर्से तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में अभिनय करती हैं। वह बॉलीवुड में 'यारियां 2' और 'चंदू चैंपियन' में छोटे लेकिन अहम किरदार निभा चुकी हैं। 
वहीं फिल्म विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ का भी वह हिस्सा रही हैं। वह एक तमिल फिल्म ‘सियोन’ भी कर रही हैं। 


बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद अभिनय में आईं अभिनेत्री
भाग्यश्री बोर्से का जन्म भारत के महाराष्ट्र के औरंगाबाद (अब छत्रपति संभाजीनगर) में हुआ था। वह सात साल तक नाइजीरिया के लागोस में रहीं, वहां अपनी स्कूली शिक्षा का बड़ा हिस्सा पूरा किया। बाद में मॉडलिंग करते हुए उन्होंने मुंबई में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। लेकिन बिजनेस मैनेजमेंट में करियर ना बनाकर, फिल्मों में कदम रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed