बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय यानी कार्तिक आर्यन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय से एक अलग पहचान बनाई है। ग्वालियर में जन्मे कार्तिक आर्यन आज यानी 22 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री में अभिनेता ने एक्टिंग के बल पर जितना नाम कमाया, उतनी ही दौलत भी कमाई है। कार्तिक आर्यन लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। अभिनेता के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में...
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : social media
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय का असली नाम कार्तिक तिवारी है। अभिनेता ने फिल्मों में आने से पहले अपना नाम कार्तिक आर्यन रख लिया था। कार्तिक का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। कार्तिक ने डी वाय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग नवी मुम्बई से बॉयोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। अभिनेता ने इंजीनियरिंग छोड़कर अभिनय में अपनी किस्मत अजमाई और आज बी टाउन के सफल कलाकारों में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Ishaan Khatter: बाइक राइडिंग गैंग में मीरा राजपूत को शामिल करना चाहते हैं ईशान, वजह जान रह जाएंगे हैरान
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंडस्ट्री में आने के बाद कार्तिक आर्यन मुंबई शिफ्ट हो गए थे। वर्तमान में कार्तिक मुंबई के वर्सोवा इलाके में रहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता के घर की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जाती है। इस घर में कार्तिक अपने स्ट्रगल के दिनों में बतौर पेइंग गेस्ट रहते थे, लेकिन साल 2019 में उन्होंने इसी घर को खरीद लिया।
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास एक नहीं कई महंगी गाड़ियां हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'कार्तिक आर्यन के कार के कलेक्शन में साढ़े चार करोड़ रुपये की लैंबोर्गिनी शामिल है, जिसे उन्होंने इटली से एयरलिफ्ट कराया था। कार्तिक ने इटली से कार को मंगवाने के लिए 50 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च किए थे। उनके पास बीएमडब्ल्यू और 44 लाख रुपये की एक मिनी कूपर भी है। साथ ही रॉयल एनफील्ड बाइक भी है।
यह भी पढ़ें: Vir Das: एमी अवॉर्ड जीतने के बाद वीर ने ट्रॉफी के साथ साझा की तस्वीर, डिशवॉशर के दिनों को याद कर लिखी यह बात
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
कार्तिक आर्यन फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक एक फिल्म के लिए करीब पांच से सात करोड़ रुपये फीस लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक की आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आने वाले हैं।