लगता है कि करिश्मा कपूर पति संजय कपूर से तलाक लेने के बाद ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल के साथ अपनी रिलेशनशिप को आगे ले जाने का फैसला कर चुकी हैं। खबर है कि वो संदीप तोशनीवाल के साथ लिव-इन में रहने वाली हैं।
ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहेंगी करिश्मा कपूर !
दरअसल ऐसा कहा जा रहा है संदीप तोशनीवाल करिश्मा और उनके दो बच्चों के लिए बांद्रा के इलाके में एक फ्लैट ढूंढ रहे हैं और इस फ्लैट को वो करिश्मा को एक सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर देना चाहते हैं।
वहीं ऐसी भी खबरें हैं संदीप ये फ्लैट इसलिए खरीद रहे हैं क्योंकि वो खुद करिश्मा के साथ लिव-इन में रहना चाहते हैं।
ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहेंगी करिश्मा कपूर !
अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं लेकिन इतना जरुर है कि इस वजह से करिश्मा और संदीप की रिलेशनशिप फिर से चर्चाओं में आ गई है।
ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहेंगी करिश्मा कपूर !
बता दें कि संजय कपूर से तलाक लेने के बाद से ही करिश्मा का नाम संदीप तोशनीवाल के साथ जोड़ा जा रहा है। संदीप मुंबई की एक दवाई कंपनी के सीइओ हैं। करिश्मा के साथ अफेयर की चर्चाओं की वजह से ही संदीप और उनकी वाइफ के बीच टकराव की स्थिति बन गई। नौबत यहां तक आ गई कि संदीप करिश्मा के चक्कर में अपनी वाइफ से तलाक लेना चाहते हैं लेकिन उनकी वाइफ तलाक देने के लिए तैयार ही नहीं है।
ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहेंगी करिश्मा !
मिस मालिनी डॉट कॉम के अनुसार, संदीप तोशनीवाल की वाइफ का तर्क है कि करिश्मा के लिए उनके पति ने उन्हें धोखा दिया और इसलिए वो अपने पति को वो नहीं देना चाहतीं जो वो चाहते हैं।
वहीं कुछ वक्त पहले कुछ ऐसी भी खबरें आईं थीं कि करिश्मा कपूर और संदीप तोशनीवाल जल्द ही शादी कर लेंगे लेकिन तब करीना ने ये कहकर उन अफवाहों को खत्म कर दिया था कि करिश्मा कभी शादी नहीं करेंगी। लेकिन करिश्मा और संदीप तोशनीवाल के अफेयर को तब और हवा मिली जब हाल ही में संदीप के बर्थडे को करिश्मा, करीना और सैफ अली खान ने थाइलेंड में सेलिब्रेट किया।