फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karisma Kapoor birthday bash full of shimmer shine with Kareena Kapoor Khan, Amrita Arora

तस्वीर: गर्ल गैंग के साथ करिश्मा कपूर ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, करीना भी आईं नजर

Fri, 25 Jun 2021 09:30 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 25 Jun 2021 09:30 AM IST
सार

करिश्मा ने 25 जून को परिवार और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।  करिश्मा की दोस्त अमृता अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन
Karisma Kapoor birthday bash full of shimmer shine with Kareena Kapoor Khan, Amrita Arora
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

25 जून 1974 को मुंबई में जन्मीं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। करिश्मा इस खानदान की पहली बेटी हैं जिन्होंने इस रिवाज को तोड़ते हुए अभिनय में कदम रखा और सफलता पाई। हालांकि उनसे पहले शशि कपूर की बेटी संजना ने भी फिल्मों में कदम रखा था लेकिन वो चल नहीं पाईं।  करिश्मा कपूर अब भले ही पूरी तरह से सिनेमा में सक्रिय न हों, लेकिन उन्होंने 90 के दशक में एक से बढ़कर अच्छे और मुश्किल किरदारों से दर्शकों के दिलों को जीता है। 17 साल की करिश्मा ने फिल्म 'प्रेम कैदी' से अभिनय की शुरुआत की। करिश्मा ने परिवार और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

विज्ञापन


करिश्मा की दोस्त अमृता अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों के अलावा करीना कपूर भी हैं। फोटो मेंसभी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस मौके पर तीनों ने शिमरी ड्रेस पहना है। सभी कैमरे के सामने देखते हुए पोज दे रही हैं। बता दें कि बर्थडे सेलिब्रेशन करीना कपूर के घर पर हुआ।

विज्ञापन

Karisma Kapoor birthday bash full of shimmer shine with Kareena Kapoor Khan, Amrita Arora
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर साझा करते हुए अमृता ने कैप्शन भी लिखा है। अभिनेत्री लिखती हैं, 'जन्मदिन की बधाई माई डार्लिंग करिश्मा कपूर। तुम हमेशा चमकती रहो और खूबसूरत विंटेज वाइन की तरह प्यारी बनी रहो।' इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए करिश्मा ने हार्ट का इमोजी बनाया। वहीं सबा पटौदी ने कमेंट बॉक्स में करिश्मा को जन्मदिन की बधाई दी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amrita Arora (@amuaroraofficial)


 

Karisma Kapoor birthday bash full of shimmer shine with Kareena Kapoor Khan, Amrita Arora
करिश्मा कपूर - फोटो : amar ujala
बतौर लीड अभिनेत्री के तौर पर करिश्मा आखिरी बार साल 2003 में फिल्म 'बाज- अ बर्ड इन डेंजर' में नजर आईं थीं। हालांकि उनके ब्रेक पर जाने के बाद 2006 में फिल्म 'मेरे जीवन साथी' रिलीज हुई थी। ये फिल्म साल 2001 में ही शूट हो गई थी और 2004 में रिलीज होने वाली थी लेकिन खिसकते हुए आगे बढ़ गई और फिर साल 2006 में रिलीज हुई। इसके बाद कई फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस देने के बाद करिश्मा फिल्म 'डेंजरस इश्क' नाम की फिल्म से पर्दे पर वापस आईं लेकिन फिल्म पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। वो आखिरी बार वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में नजर आईं थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed