बॉलीवुड में नेक्स्ट जेनेरशन की स्टारकिड्स की ओर सभी की निगाहें हैं। इनमें से कई ने डेब्यू कर लिया है। आने वाले दिनों में कई और स्टारकिड्स बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे। बीते दिनों कपूर खानदान के यहां रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया जहां करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान वो मां की तरह ही स्टाइल स्टेटमेंट सेट करती देखी गईं।
करिश्मा कपूर से कम स्टाइलिश नहीं है बेटी समायरा, तस्वीरें देख आ जाएगा यकीन
14 वर्षीय समायरा ने रिसेप्शन में मां से मिलता हुआ डिजाइनर लहंगा पहना हुआ था। सफेद और गोल्डन कलर का लहंगा पहन समायरा कैमरे के सामने बहुत कॉन्फिडेंट लग रही थीं।
A post shared by SnehZala (@snehzala) on
समायरा इससे पहले भी कई इवेंट्स और पार्टियों में करिश्मा कपूर के साथ देखी गई हैं। अरमान जैन की शादी के दिन समायारा का पिंक अवतार दिखा। उन्होंने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना हुआ था। वहीं करिश्मा ने भी पिंक साड़ी पहनी थी।
11 मार्च 2019 को करिश्मा ने समायरा के बर्थडे पर ये तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में मां-बेटी के बीच बॉन्डिंग को देखा जा सकता है। समायरा के स्टाइल को देखकर माना जा रहा है वो भी बॉलीवुड फिल्मों की ओर रुख कर सकती हैं हालांकि उनकी रुचि किस क्षेत्र में है इसका पता नहीं चल पाया है।
एक अन्य तस्वीर में समायरा शॉर्ट ड्रेस पहने दिखीं। रेड कलर की इस शॉर्ट ड्रेस में समायरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ करिश्मा ने भी रेड और ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी।
आदित्य नारायण ने शो में की Kiss की बात, सुनकर नेहा कक्कड़ का ये था रिएक्शन