अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 9 साल हो गये हैं। करीना और सैफ की शादी 16 अक्तूबर 2012 में हुई थी। दोनों ने ही लव मैरिज की थी। इस जोड़े ने पहले कोर्ट मैरिज की और उसके बाद में करीबी परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी रचाई। करीना और सैफ दोनों ही भव्य तरीके से शादी नहीं चाहते थे, इसी वजह से सीमित मेहमानों की उपस्थिति में उनकी शादी का प्रोग्राम संपन्न हुआ। शनिवार को करीना ने अपनी सालगिरह पर पति सैफ के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह अनसीन फोटो ग्रीस की है और ऐसा लगता है कि यह उस वक्त की तस्वीर है, जब करीना और सैफ फिल्म कुर्बान की शूटिंग कर रहे थे।
दोनों की ही फोटो के पास एक सूप का कटोरा भी रखा हुआ है। करीना और सैफ के फैंस उनकी इस फोटो को देखकर खुश हैं और दोनों को सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
2 of 5
करीना कपूर और सैफ अली खान
- फोटो : instagram/bebo_fanpage
करीना ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'वन्स अपॉन ए टाइम इन ग्रीस। सूप का कटोरा और हम।' करीना यह फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इस पल ने उनकी जिंदगी बदल दी थी। करीना ने अपने पति सैफ को दुनिया का सबसे हैंडसम आदमी बताते हुए शादी की सालगिरह की बधाई दी।
3 of 5
सैफ और करीना का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
फोटो में करीना ग्रे शॉल में सैफ के गले में हाथ डाले दिख रही हैं। जबकि, सैफ अली खान लाल शर्ट में है और उनकी फ्रेंच दाढ़ी है। इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह किसी रेस्तरां की है।
4 of 5
करीना कपूर और सैफ अली खान
करीना की इस पोस्ट पर कई हस्तियां ने प्रतिक्रिया दी है। उनकी बहन करिश्मा कपूर ने भी इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा, 'पसंदीदा जोड़ी'। वहीं, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी करीना कपूर और सैफ अली खान को शादी की सालगिरह की बधाई दी है। फैंस और फॉलोअर्स भी इस जोड़ों को अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
5 of 5
करीना कपूर और सैफ अली खान
करीना और सैफ के दो बच्चे हैं। उनके बड़े बेटे का नाम तैमूर और छोटे बेटे का नाम जहांगीर है। हाल ही में करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने कहा था कि उन्होंने करीना को सैफ के साथ भव्य शादी का सुझाव दिया था, लेकिन करीना ऐसा नहीं चाहती थीं। उनका कहना था कि जब करीना ने शादी की योजना के बारे में बताया तो वह उत्साहित हुए और उन्होंने कहा कि जश्न करते हैं। लेकिन करीना बहुत हाई-फाई और भव्य शादी नहीं चाहती थी।