कोरोना वायरस से फैली बीमारी ने एक काम तो ये भी अच्छा किया है कि लोगों को शहरों से दूर साफ हवा, साफ पानी और साफ धरती का फायदा समझ आने लगा है। मुंबई के तमाम सितारों ने अब शहर से दूर अपने फार्म हाउस पर ही दिन बिताने शुरू कर दिए हैं।
2 of 5
तैमीर अली खान, सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शहर वह सिर्फ बहुत जरूरी होने पर या फिल्मों के प्रोडक्शन का काम होने पर ही आते हैं। शुरुआत सलमान खान ने की थी, इसे आगे सैफ अली खान ने बढ़ाया है। सैफ अली खान पटौदी के नवाब हैं। चारों तरफ नौकरों चाकरों की कतार लगी रहती है। लेकिन, अपने बेटे को लेकर घूमने निकलना हो तो फिर उनके और तैमूर के बीच दूसरा कोई नहीं आता।
3 of 5
तैमूर अली खान, सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कभी कंधे पर तैमूर को बिठाए तो कभी साथ साथ में अंगुली पकड़ते टहलते सैफ अक्सर मुंबई में कैमरे में कैद होते रहे हैं। लेकिन, तैमूर को लेकर खेतों में मस्ती करते सैफ अली खान की पहली तस्वीरें अब सामने आई हैं। ये तस्वीरें पटौदी हाउस की हैं, जहां सैफ अली खान इन दिनों तैमूर के साथ मौजूद हैं।
4 of 5
तैमूर अली खान, सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दोनों ने खेतों पर मिट्टी की बनी नाली के आसपास काम किया और इस दौरान सैफ ने तैमूर को खेती की कुछ मूलभूत जानकारियां भी दीं। फोटो में तैमूर काफी प्रसन्नचित दिख रहे हैं और पंपिंग सेट से आते पानी की नाली से मिट्टी हटाते भी दिखे।
5 of 5
तैमूर अली खान, सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खेतों में काम करते समय हालांकि दोनों का पहनावा थोड़ा अजीब है। इसे देखकर ये भी समझ आता है कि ये दोनों यहां खेतों में वाकई खेती का काम करने नहीं बल्कि सिर्फ मस्ती करने पहुंचे हैं।
पढ़ें: क्या एजाज खान कर रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला को कॉपी? पवित्र पुनिया बोलीं- 'जन्मों में भी नहीं बन पाएगा'