करीना कपूर खान के चैट शो में इस बार बम फोड़ने की बारी रही फिल्म ‘कुली नंबर वन’ में कहीं से भी कुली नहीं लग रहे अभिनेता वरुण धवन की। वरुण इन दिनों अपनी इस आने वाली फिल्म के प्रचार के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। और, सुर्खियां बनाने के लिए इस बार उन्होंने अपनी मंगेतर नताशा दलाल का नाम भी करीना कपूर के शो में घसीट लिया। वरुण ने खुलासा किया कि वह नताशा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं।
2 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
लिव इन रिलेशनशिप अब बहुत चौंकाने वाली बात वैसे तो नहीं रही लेकिन वरुण धवन को लगता है कि उनके पारंपरिक स्वभाव के घरवाले इसे लेकर सहज नहीं होंगे। चैट शो में करीना कपूर के साथ बातचीत में वरुण ने कहा कि उन्होंने और उनकी मंगेतर नताशा ने ये फैसला ले भी लिया था। दोनों की मंशा था कि वे कुछ महीने लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहेंगे लेकिन वरुण के माता पिता इसके लिए राजी नहीं हुए।
3 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण ने कहा, 'नताशा के माता पिता इन सब मामलों में काफी खुले हुए हैं और बड़ी सोच रखते हैं। मुझे लगता है कि एक समय ऐसा आता है जब हमें अपने साथी के साथ रहने और समय बिताने का फैसला करना पड़ता है।‘
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला
वरुण आगे कहते हैं कि ‘मैं और नताशा तो चाहते थे कि हम कुछ समय के लिए लिव इन रिलेशनशिप में रहें लेकिन मेरे माता पिता को ऐसा नहीं लगता। जबकि, मेरे पास रहने के लिए अपनी खुद की जगह है।'
5 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
नताशा और वरुण के रिश्ते की शुरुआत बचपन से ही गई थी। दोनों साथ पढ़े और फिर प्रेम भी हो गया। वैसे तो इस साल की शुरुआत की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी खबर यही थी कि वरुण और नताशा शादी कर रहे हैं। दोनों के परिजनों ने शादी की पूरी तैयारियां भी कर ली हैं और शादी समारोह सम्पन्न होना था थाइलैंड में। हालांकि, मार्च के महीने में ही कोरोना वायरस ने आकर सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया और शादी भी टल गई।