करीना कपूर खान ने बेटे जहांगीर की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हालांकि, उनकी इस फोटो में बेटे जेह का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन, इस फोटो को शेयर करके करीना ने यह बात जता दी है कि उनको ट्रोलर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि जब से करीना के दूसरे बेटे का नाम जहांगीर होने का पता चला है, तब से ही सोशल मीडिया पर उनको और उनके पति को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। करीना को ट्रोल होते हुए देख स्वरा भास्कर भी उनके समर्थन में उतर गईं थी और ट्रोलर को गधा कह डाला था।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब करीना के साथ ट्रोल का नाता जुड़ा है। जब उनका पहला बेटा तैमूर हुआ था उस वक्त भी करीना और सैफ को जमकर ट्रोल किया गया था। तैमूर नाम रखने पर लोगों ने आपत्ति जाहीर की थी और कहा था कि कोई अपने बेटे का नाम तैमूर कैसे रख सकता है।
2 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Social Media
हालांकि, पहले बेटे के नाम पर विवाद होने के कारण ही इस बार करीना और सैफ ने काफी वक्त तक अपने दूसरे बेटे के नाम को छिपा कर रखा था। हाल ही में जब करीना की किताब लॉन्च हुई, तब जाकर लोगों को उनके दूसरे बेटे के नाम के बारे में पता चला। इसके बाद से सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया और ट्रोलर्स ने दोनों को जहांगीर नाम रखने के लिए लताड़ लगानी शुरू कर दी। हालांकि, इस बीच बेफिक्र होकर करीना ने बेटे जे की तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर आज फिर शेयर किया है।
3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : Insatagram
करीना ने अपने ब्रेकफास्ट की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका बेटा जेह भी दिख रहा है। करीना ब्रेकफास्ट में चेरी टोमैटोज के साथ एवाकाडो टोस्ट खा रही हैं। प्लेट के पास ही उनका बेटा लेटा हुआ है। जिसकी सिर्फ टांगे दिख रही हैं। जिसके कैप्शन में करीना ने नाश्ते वाली बात लिखी है।
4 of 5
करीना और बेटा जेह
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना और सैफ का दूसरा बेटा जेह इसी साल फरवरी में हुआ है। जेह का पूरा नाम जहांगीर अली खान है। जिसका खुलासा करीना की किताब ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल’ के लॉन्च के दौरान हुआ।
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
उन्होंने किताब में अपने बेटों के बारे में लिखा है- मेरे दोनों बच्चे बहुत अलग हैं। जेह मेरी तरह दिखता है। तैमूर आउटगोइंग और तेजतर्रार है। यह मैंने तब नोटिस किया जब वह तीन महीने का था। जबकि जेह शांत और गंभीर है।‘