दिलजीत दोसांझ कोचेला संगीत समारोह में प्रस्तुति देने वाले पहले पंजाबी भारतीय हैं। इस समारोह में दिलजीत ने धूम मचा दी है। पारंपरिक पंजाबी पोशाक पहने गायक और एक्टर ने दर्शकों को अपने कुछ प्रसिद्ध पंजाबी गीतों पर नचाया है। अब उनकी परफॉर्मेंस पर करीना कपूर खान ने रिएक्ट किया है।
Kareena-Diljit: दिलजीत दोसांझ की कोचेला संगीत समारोह की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं करीना, एक्ट्रेस ने कही यह बात
करीना ने साझा किया पोस्ट
दरअसल, हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिलजीत दोसांझ के कोचेला प्रदर्शन की सराहना करते हुए एक स्टोरी साझा की है। एक्ट्रेस ने दिलजीत की परफॉर्मेंस का एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- द ओजी अफ्फ। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को दिलजीत ने रिशेयर करते हुए अपनी स्टोरी पर साझा किया है और उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी को लगाया है।

दिलजीत ने गाए अपने हिट गाने
कोचेला और गायक दिलजीत ने एक सहयोग पोस्ट में वीडियो साझा किया है। क्लिप में दिलजीत दोसांझ काले रंग के कुर्ते पायजामे और पगड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने कई हिट गानों पर परफॉर्म किया है और दर्शकों को एक यादगार शाम दी है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था- दिलजीत से सहारा चमक रहा है।
View this post on Instagram
यूजर्स ने किए कमेंट
दिलजीत की इस परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर भी खूब प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा कैलिफोर्निया में ऐतिहासिक रात और पंजाब और दुनिया भर के प्रवासी भारतीयों के लिए गर्व, प्रेरक, क्षण। एक और यूजर ने लिखा- इतिहास मेरे भाई। मंच पर और बाहर आप पर और पूरी टीम पर बहुत गर्व है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा मेरे भाई पूरे डायस्पोरा की ओर से प्रेमियों से नफरत करने वाले और हर किसी की तरफ से आपको धन्यवाद। आपने सभी पंजाबी कलाकारों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण बाधा को तोड़ दिया है।
साउथ की फिल्मों में धमाका करते नजर आएंगे ये बॉलीवुड स्टार्स
फिल्म उड़ता पंजाब में नजर आ चुके हैं करीना और दिलजीत
आपको बता दें कि दिलजीत और करीना कपूर फिल्म उड़ता पंजाब में एक साथ नजर आ चुके हैं। वहीं, करीना कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म द क्रू की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और कृति सेनन नजर आने वाली हैं। राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन महिलाओं की कहानी है। इस फिल्म के अलावा करीना हंसल मेहती की आने वाली फिल्म में नजर आएंगी। साथ ही द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स भी करीना की लिस्ट में शामिल है।
Baba Siddique Iftar Party: बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सितारों का मेला, पठानी लुक में नजर आए सलमान खान