{"_id":"5e72d9178ebc3e77360e494c","slug":"kareena-kapoor-share-her-childhood-pic-connection-with-corona-virus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ने शेयर की बचपन की तस्वीर, कोरोना वायरस से निकला कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ने शेयर की बचपन की तस्वीर, कोरोना वायरस से निकला कनेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 19 Mar 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
Link Copied
कोरोना वायरस के डर से सभी बॉलीवुड सितारों ने खुद को घर में बंद कर लिया है। इस वक्त किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं हो रही। ऐसे में स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। इसमें करीना कपूर भी पीछे नहीं हैं। वैसे तो करीना इंस्टाग्राम पर कम तस्वीरें शेयर करती हैं लेकिन कोरोना की वजह से मिली छुट्टी में करीना ने अपने फैंस के साथ कुछ शेयर किया है।
2 of 5
Kareena Kapoor
- फोटो : Social Media
दरअसल, करीना ने अपनी एक बचपन की फोटो शेयर की है। इस फोटो का कनेक्शन कोरोना वायरस से है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'ये मैं हूं... जब इस समय कोई मुझसे हाथ मिलाना चाहता है। #StayHome #StaySafe'। करीना ने कोरोना के चलते जागरूकता फैलाने की कोशिश की है।
3 of 5
Kareena Kapoor
- फोटो : Social Media
इस फोटो में करीना बेहद क्यूट दिख रही हैं। बता दें कि देश में कोरोना एक महामारी की तरह फैल रहा है। अभी तक भारत में 151 मामले सामने आ चुके हैं। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इस महामारी से लड़ने की मुहिम में जुटी हैं। हालांकि इससे फिल्म इंडस्ट्री के अलावा कई अन्य सेक्टर्स को नुकसान पहुंच रहा है।
सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए हैं। कई फिल्मों की शूटिंग रुक गई है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों की रोजी—रोटी खतरे में हैं। वहीं बॉलीवुड सितारे घर से ही सोशल मीडिया के जरिए कोई ना कोई पोस्ट कर अपने फैंस को सुरक्षित रहने के लिए कह रहे हैं। कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
इसमें अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, अनूप जलोटा, दिलीप कुमार, सोनम कपूर और बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती शामिल हैं। इन सभी ने सोशल मीडिया के जरिए ही खुद को आइसोलेट करने की जानकारी दी है। कुछ सेलेब्स योगा कर खुद को फिट रख रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।