करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने ननिहाल में अपना पहला क्रिसमस मनाया। इस मौके पर कपूर हाउस में क्रिसमस की पार्टी रखी गई। जहां करीना, सैफ, करिश्मा, रणबीर और कपूर खानदान के दूसरे सदस्य भी पहुंचे। कपूर खानदान के क्रिसमस की तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
काले चश्मे में जंच रहे हैं तैमूर, Cuteness देखकर आप भी बोल पड़ेंगे Wow
करीना और सैफ के क्यूट बेटे तैमूर का तो हर कोई दीवाना है। इस बार तैमूर का एक शरारती अंदाज में वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तैमूर ने अपनी मम्मी करीना का चश्मा लगाया हुआ है और खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद आप भी तैमूर की क्यूटनेस पर फिदा हो जाएंगे।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on
वीडियो में तैमूर की शरारत भरी स्माइल और क्यूटनेस का ओवरडोज देखने को मिल रहा है। कहने में गुरेज नहीं है कि इस वीडियो को देखने के बाद तैमूर की फैंस लिस्ट में तेजी से इजाफा जरूर होगा। बता दें, इससे पहले भी तैमूर अपने बर्थडे बैश में काला चश्मा फ्लॉंट करते दिखे थे।
वहीं एक तस्वीर में रणबीर कपूर ने तैमूर को गोद में ले रखा है। क्रिसमस के मौके पर तैमूर जींस और ग्रीन टी-शर्ट में दिखे, जबकि रणबीर ने व्हाइट कलर की शर्ट पहन रखी है।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on
दरअसल, 25 दिसंबर को शशि कपूर के घर पर क्रिसमस पार्टी रखी गई थी। जिसमें पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ। इस पार्टी में तैमूर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहे। मामा रणबीर कपूर, नाना, नानी, ग्रेट ग्रैंड मां के साथ वह पोज देते नजर आए।