करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की जोड़ी सिनेमाजगत में काफी मशहूर है। इनकी शादी को सात साल हो चुके हैं। सैफीना के बीच उम्र का फासला दस साल का है लेकिन इन दोनों के रिश्ते में कभी भी इसका असर दिखाई नहीं दिया। हाल ही में करीना ने अपने और सैफ के बारे में ऐसी बात बताई जिसे अब तक कोई भी जानता नहीं होगा। खास बात है कि इस बात का कनेक्शन अक्षय कुमार से है।
2 of 5
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan
- फोटो : twitter
करीना हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समित 2019 में गई थीं। इस दौरान उनके साथ 'गुड न्यूज' (Good Newwz) फिल्म के सह-कलाकार अक्षय कुमार भी थे। इस इवेंट के दौरान करीना और अक्षय ने कई बातें की। इसी दौरान करीना ने सैफ से जुड़ी निजी जिंदगी की अहम बात बताई। करीना ने अक्षय के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर कहा- 'अक्षय ही पहले ऐसे व्यक्ति थे जो यह जानने थे कि उनके मन में सैफ के लिए भावनाएं हैं।'
3 of 5
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan
- फोटो : twitter
करीना ने आगे कहा- 'अक्षय ने इस बात को सीक्रेट रखा। मेरा अच्छा दोस्त है। मुझे उनकी यह बात बहुत पसंद है कि अक्षय को सब पता था लेकिन कभी भी उन्होंने यह बात किसी को नहीं कही। वह हमारे परिवार की तरह हैं।' करीना के यह कहते ही अक्षय ने कहा- 'ऐसा इसलिए क्योंकि सैफ का कमरा मेरे कमरे के बगल में था।'
4 of 5
गुड न्यूज का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना और सैफ की फिल्म 'गुड न्यूज' आने वाली है। यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें करीना-अक्षय के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी हैं। हालांकि यह पहली फिल्म नहीं है जिसमें करीना और अक्षय ने एक साथ काम किया है। इसके पहले भी यह दोनों सितारे बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आ चुके हैं।
इन फिल्मों में 'अजनबी', 'कमबख्त इश्क', 'एतराज', 'तलाश', 'बेवफा' के अलावा कई और फिल्में हैं। आपको बता दें, करीना और सैफ ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की थी। करीना कपूर ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि पहले वो दोनों घर से भागने वाले थे क्योंकि वे अपनी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखना चाहते थ । शादी से पहले इन दोनों ने एक दूसरे को चार साल तक डेट किया।
फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड के साथ दिन दहाड़े सड़क पर हुआ कुछ ऐसा, लगने लगा डर