{"_id":"5efb0ab68ebc3e42db6b07eb","slug":"kareena-kapoor-refugee-20-years-completed-here-her-top-5-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहीं करीना कपूर, इन पांच फिल्मों में दिखा दमदार अभिनय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहीं करीना कपूर, इन पांच फिल्मों में दिखा दमदार अभिनय
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 30 Jun 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
करीना कपूर को आज बॉलीवुड में 20 साल पूरे हो गए हैं। उनकी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' 30 जून 2000 को रिलीज हुई थी। इस मौके पर करीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया है और फिल्म के सभी सदस्यों के साथ प्रशंसकों का शुक्रिया कहा है। करीना कपूर को एक्टिंग विरासत में मिली। उनके फिल्मों में आने से पहले करिश्मा इंडस्ट्री की नंबर वन अभिनेत्री बन चुकी थीं ऐसे में करीना के लिए राह आसान हो गई थी। करीना आज भी टॉप की अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने करियर में एक से बढ़कर एक हिट दिए। इस मौके पर चलिए हम आपको करीना के करियर की टॉप पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं।
देव
2004 में रिलीज हुई इस फिल्म ने करीना कपूर को एक अलग पहचान दी। करीना ने अपने दमदार अभिनय से इसे बिल्कुल जीवंत बना दिया। गोविंद निहलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, फरदीन खान, ओम पुरी और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे।
3 of 6
चमेली
- फोटो : सोशल मीडिया
चमेली
इस फिल्म को करीना के करियर का सबसे चैलेंजिंग रोल माना जाता है। 2004 में रिलीज हुई 'चमेली' में उनका किरदार एक वेश्या का था। क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने इसमें करीना के अभिनय को खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ओमकारा
- फोटो : सोशल मीडिया
ओमकारा
विशाल भारद्वाज की ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान, करीना कपूर, विवेक ओबेरॉय, बिपाशा बसु और कोंकणा सेन शर्मा अहम किरदार में थे। इस फिल्म के लिए करीना को फिल्म फेयर का क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस से नवाजा गया।
विज्ञापन
5 of 6
जब वी मेट
- फोटो : सोशल मीडिया
जब वी मेट
2007 में रिलीज हुई फिल्म में करीना के किरदार गीत ने सबसे ज्यादा छाप छोड़ी। फिल्म के डायलॉग लोगों की जुबां पर चढ़ गए। करीना का बिंदास और चुलबुनापन दर्शकों को खूब भाया। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना के साथ शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।