प्रेग्नेंसी में भी अपने फैशन स्टेटमेंट से छाईं करीना कपूर, देखें अब तक वायरल हुए लुक्स
तस्वीर में करीना अपनी कजिन निताशा नंदा के साथ हैं। इस दौरान उन्होंने चिकनकारी वर्क किया हुआ लूज पिंक कलर का कुर्ता पहना है। करीना हमेशा ढीले कपड़ों को ही प्राथमिकता देती हुई देखी गईं।
नौवें महीने के दौरान करीना एक ब्रांड को एंडोर्स करती दिखीं। उन्होंने ट्रंपेट स्लीव्स वाली एक्वा ब्लू मैक्सी ड्रेस पहनी हुई हैं। करीना कपूर इसी महीने अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
करीना का यह फोटोशूट खूब चर्चा में रहा। तस्वीर में अभिनेत्री अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखी थीं। बेबो की ये तस्वीर वायरल हुई थी और लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की थी। करीना अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी कूल हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को सभी अपडेट्स देती रहती हैं।
प्रेग्नेंसी में करीना कपूर कई बार फैशनेबल कुर्ती में दिख चुकी हैं। तस्वीर में वह अपनी बहन करिश्मा के साथ पोज दे रही हैं। उन्होंने हरे रंग की कुर्ती पहनी हुई है जिस पर गोल्डन कलर का वर्क है। साथ ही उन्होंने मैचिंग लैगिंग पहनी है। दूसरी तस्वीर में उन्होंने नीले रंग की मैक्सी ड्रेस पहनी है।