मॉमी टू बी करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करीना कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर आई हैं। इंस्टाग्राम पर आमद देते ही करीना हमेशा अपनी नई- नई पोस्ट के जरिए लोगों को सरप्राइज करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक पोस्ट के जरिए अपने मनपसंद लड़कों के बारे में बताया है।
करीना कपूर खान के मनपसंद हैं ये लड़के, सैफ और तैमूर संग ये शख्स है खास
बॉलीवुड की बेबो यानी कि करीना कपूर खान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी तस्वीरें साझा करती हैं जो उनके फैंस ने कभी देखी ना हों। करीना की इन तस्वीरों को उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं। खासकर उनकी तस्वीरों पर लिखे हुए कैप्शन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हाल ही में करीना ने एक खास तस्वीर साझा की है।
करीना ने जो तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने अपने पसंदीदा लड़कों के बारे में बताया है। करीना की इस तस्वीर में खास बात ये है कि इसमें सैफ और तैमूर के साथ थी अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी हैं। तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में करीना ने लिखा, 'मनपसंद लड़के, बाप-बेटे'।
View this post on Instagram
इस तस्वीर में जहां सैफ अली खान और तैमूर सफेद रंग के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। तो वहीं सौफ और अमृता के बेटे इब्राहिम अली खान नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। करीना के इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही उस पर अपनी खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में करीना ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने बेबी बम्प की फोटो साझा की थी। इस तस्वीर में वो अपने होने वाले बच्चे के साथ शूट कर रही थीं। करीना कपूर ने इस फोटो पर कैप्शन में लिखा, 'हम दोनों (खुद करीना और उनका होने वाला बच्चा) सेट्स पर हैं।' वहीं करीना की इस फोटो को देखकर उनके फैन्स को खासी चिंता हो गई थी, वो करीना कपूर को आराम करने की सलाह दे रहे थे।
पढें: रजनीकांत भी लौट आए कैमरे के सामने, नयनतारा और कीर्ति सुरेश के साथ शुरू की इस बहुचर्चित फिल्म की शूटिंग