करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की जब भी तस्वीरें सोशल मीडिया में आती हैं तुरंत वायरल हो जाती हैं। वो इतने क्यूट हैं कि जितनी तारीफ की जाए कम होगी। तैमूर दिखने में बिल्कुल अपनी मम्मी के जैसै लगते हैं तो उनमें पापा का रॉयल अंदाज भी नजर आता है।
अक्सर अपनी मां करीना की गोद में देखे जाने वाले तैमूर इस बार अपनी नानी के साथ समय बिताते नजर आए। नानी बबिता के साथ 'गेम डेट' में तैमूर झूले में क्वालिटी टाइम बिता रहे थे।
बता दें कि करीना अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में व्यस्त है। जिसके चलते मुंबई-दिल्ली के चक्कर में उलझी हुई हैं।
इसके पहले भी सैफ-करीना बेटे तैमूर के साथ पहला वेकेशन मनाकर मुंबई लौटे थे तो ठीक उसके अगले दिन नानी बबिता से मिलने पहुंच गए थे। इस दौरान करीना ब्लैक टी-शर्ट तो तैमूर लाल रंग की टी-शर्ट पहने दिखाई दिए थे।