फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'वीरे दी वेडिंग' का पहला गाना, जिस अंदाज में हुई तारीफां..., एक बार देखना तो बनता है

Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan and Sonam Kapoor starrer film Veere Di Wedding song Tareefan released
करीना कपूर खान,सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' इन दिनों काफी चर्चा में है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। बोल्ड डायलॉग्स से भरपूर फिल्म के इस ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ट्रेलर के बाद अब फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसे सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 
Kareena Kapoor Khan and Sonam Kapoor starrer film Veere Di Wedding song Tareefan released
'वीरे दी वेडिंग' के इस गाने का नाम 'तारीफां' है। इस गाने में हॉट एंड बोल्ड अंदाज दिखाती करीना कपूर खान और सोनम कपूर ब्वॉय्ज ट्रेंड को बदलते हुए नजर आ रही हैं। हिंदी सिनेमा के आम गानों में जहां हीरो-हीरोइन के पीछे लड़कियां नाचती नजर आती हैं वहीं 'तारीफां' गाने में इन चारों लड़कियों के बीच लड़के डांस करते नजर आ रहे हैं। 
Kareena Kapoor Khan and Sonam Kapoor starrer film Veere Di Wedding song Tareefan released
'वीरे दी वेडिंग' के इस गाने को अगर आइटम सॉन्ग भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 'तारीफां' गाने को पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह ने अपनी बेहतरीन आवाज में गाया है। इस गाने को सुनने के बाद फिल्म का बेसब्री इंतजार कर रहे और बादशाह फैंस के बीच इस फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan and Sonam Kapoor starrer film Veere Di Wedding song Tareefan released
आपको बता दें कि फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर 25 अप्रैल को रिलीज हो गया था। पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहीं करीना कपूर खान और सोनम कपूर की जोड़ी ट्रेलर में काफी दिलचस्प लग रही हैं। फिल्म में लव, सेक्स, रिलेशनशिप, शादी और दोस्ती को उजागर करने की कोशिश की गई है। सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 1 जून को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed