{"_id":"5b0d1fb34f1c1bac6e8b522c","slug":"kareena-kapoor-first-time-speak-about-his-brother-ranbir-kapoor-commitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर के अफेयर पर पहली बार बोलीं करीना, आलिया को जरूर सुननी चाहिए ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर के अफेयर पर पहली बार बोलीं करीना, आलिया को जरूर सुननी चाहिए ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 29 May 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
करीना कपूर
करीना कपूर इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' में बिजी हैं । प्रमोशन में पूछे गए सवालों का करीना बेबाकी से जवाब देती हैं । फिल्म 1 जून को रिलीज होगी । फिल्म में करीना, कालिंदी नाम की ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो कमिटमेंट से डरती है ।
विज्ञापन
कालिंदी एक लड़के से प्यार तो करती है लेकिन शादी के कमिटमेंट से उसे डर लगता है । जब करीना से पूछा गया कि उनके हिसाब से कौन सा एक्टर उनके किरदार को बखूबी निभा सकता है तो उन्होंने रणबीर कपूर का नाम लिया ।
विज्ञापन
करीना ने कहा, 'रणबीर इस किरदार के लिए पर्फेक्ट हैं ।' करीना को लगता है कि रणबीर कमिटमेंट फोबिक हैं । खबरों की मानें तो रणबीर इन दिनों अपने से 10 साल छोटी आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं । इससे पहले उनकी लाइफ में कटरीना कैफ थीं ।
विज्ञापन
कटरीना से पहले दीपिका पादुकोण को डेट करते थे । कटरीना और दीपिका के साथ तो उनका प्यार फेल हो गया । अब वो आलिया के साथ हैं । दोनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की भी शूटिंग कर रहे हैं । आलिया ने कई मौकों पर कहा है कि वो रणबीर कपूर को बहुत पसंद करती हैं ।