करीना कपूर ने पति सैफ अली खान और तैमूर के साथ होली सेलिब्रेट किया। करीना गालों पर हल्का सा गुलाबी रंग लगाए नजर आईं। इस दौरान करीना का एक वीडियो सामने आया है, जब एक फैन ने उनसे तस्वीर खिंचाने की डिमांड कर दीं। करीना अच्छे मूड में नहीं दिखीं और वो फैन भड़क उठती हैं।
तस्वीर खिंचाने पहुंचीं फैन पर भड़कीं करीना कपूर, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल
फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ सड़क पार कर रही होती हैं। थोड़ी देर में करीना एक बंगले से बाहर निकलती हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
एक फैन करीना के इतने नजदीक आ जाती है कि करीना थोड़ी देर के लिए रुक जाती हैं। इसके बाद करीना उस लड़की को डांटती हैं। करीना वहां मौजूद लड़कियों के साथ तस्वीर खिंचाती हैं और तेजी से चल पड़ती हैं। करीना के इस व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
View this post on Instagram
I think pink is my colour. Agree?
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि 'ऐसे सितारों को क्यों इंपॉर्टेंस देते हैं। फोटो खींचना तो दूर की बात है वो तस्वीर खिंचाने के दौरान मुस्कुरा तक नहीं रही।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'करीना को इस वजह से ज्यादा गुस्सा आया क्योंकि उसके बगल में एक लड़की क्रॉफ टॉप पहनकर खड़ी है।'

एक यूजर ने कहा- 'जिनकी वजह से हिट होते हैं उन्हें ही एटीट्यूड दिखाते हैं। मूड कैसा भी हो, फैन के साथ ऐसा व्यवहार नहीं कर सकते।' एक अन्य ने लिखा- 'वो मुस्कुरा तक नहीं रही हैं। ऐसे में उनके साथ क्यों तस्वीरें खिंचवाने जाते हैं। इतना भी क्या एटीट्यूड दिखाना है।'
