छोटे और बड़े पर्दे के अभिनेता करण सिंह ग्रोवर का जन्मदिन 23 फरवरी को होता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी। उन्होंने छोटे पर्दे के 'दिल मिल गए' सहित कई टीवी सीरियल्स में काम किया। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म अलोन और हेट स्टोरी 3 में भी काम किया है। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के इस सफर में करण के साथ कई विवाद भी जुड़े। आइए जानते हैं करण की जिंदगी से जुड़े उन विवादों के बारे में।
2 of 5
Karan Singh Grover and Bipasha
- फोटो : instagram
करण की बिपाशा बसु से तीसरी शादी है। इससे पहले वो दो शादी कर चुके थे। करण की पहली शादी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से हुई थी। एक साल में ही ये शादी टूट गई और फिर करण ने टीवी की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट से शादी कर ली। जेनिफर के साथ भी करण का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। जेनिफर से तलाक लेने के बाद करण ने करण ने बिपाशा से शादी की। करण की पहली शादी 2008 में टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से हुई थी, लेकिन शादी के एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया।
3 of 5
karan singh grover
- फोटो : social media
मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि श्रद्धा ने कई बार करण को धोखा देते हुए भी पकड़ा। चर्चा थी कि करण सिंह ग्रोवर का अफेयर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर निकोल से था। 10 महीने की इस शादी में करण कभी भी श्रद्धा के लिए लॉयल नहीं रह पाए। आखिरकार श्रद्धा ने करण से तलाक लेने का फैसला किया और उनसे अलग हो गईं। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' में नजर आए। इस सीरियल में उनकी सह कलाकार अभिनेत्री जेनिफर विंगेट थीं।
4 of 5
Karan singh grover
- फोटो : file photo
करण सिंह ग्रोवर जिस भी अभिनेत्री के साथ काम करते हैं उनके साथ ही दिल लगा बैठते हैं। साल 2012 में करण ने जेनिफर से शादी कर ली। लेकिन जेनिफर के साथ भी करण रिश्ता लंबा नहीं चल सका। कुछ महीन बीतते ही जेनिफर को करण पर उन्हें धोखा देने का शक होने लगा। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एक बार तो जेनिफर ने 'दिल मिल गए' के सेट पर करण को किसी लड़की के साथ पकड़ लिया और वहीं सबके सामने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद जेनिफर और करण ने एक महीने तक बात नहीं की थी।
5 of 5
Karan Singh Grover
- फोटो : file photo
यहां तक कि दोनों अलग-अलग समय पर अपनी शूटिंग करते थे। कुछ दिन बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया। जेनिफर करण से बहुत प्यार करती थीं। इसलिए उन्होंने अपना गुस्सा शांत कर फिर से करण को अपना लिया। इसके बाद एक अवॉर्ड फंक्शन में जेनिफर और करण लिपलॉक करते भी नजर आए। मीडिया ने इस लिपलॉक ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कुछ समय बाद करण को फिल्मों में काम मिलने लगा। उनकी पहली फिल्म 'अलोन' थी। इस फिल्म में करण ने बिपाशा बसु के साथ काम किया था। फिल्म में करण और बिपाशा के कई सारे इंटीमेट सीन थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही करण बिपाशा से प्यार कर बैठे। अभिनेत्री बिपाशा बसु के प्यार में पड़ने के बाद करण सिंह ग्रोवर ने जेनिफर झगड़ा करना शुरू कर दिया था। आखिरकार साल 2016 में जेनिफर ने करण को तलाक दे दिया और अपने से 4 साल बड़ी बिपाशा बसु से शादी कर ली।