डायरेक्टर करण जौहर छोटे परदे पर पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के छठे सीजन से वापसी कर चुके हैं। इस शो का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार था। बात करें 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 की तो अब तक कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं। शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड की दो खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण पहुंची। इस दौरान इन दोनों ने करण जौहर के साथ अपने निजी जीवन से जुड़ी ढेर सारे खुलासे भी किए।
2 of 5
sara ali
- फोटो : instagram
शो में शामिल होने वाले सेलिब्रिटीज में सैफ अली खान, सारा अली खान, आमिर खान तक का नाम है। लेकिन पहली बार ऐसा होगा जब करण जौहर अपने शो में आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को होस्ट करते दिखाई देंगे। हाल ही में दोनों के साथ करण जौहर ने एपिसोड शूट किया है। इसकी तस्वीर करण ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
3 of 5
koffee with karan
- फोटो : instagram
इतना ही नहीं शो में पहली बार रैपर बादशाह और एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ की जोड़ी भी दिखाई देने वाली है। करण ने हाल ही में इनके साथ भी इस शो का एक एपिसोड शूट किया है। अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के साथ भी एक एपिसोड शूट हो चुका है जिसकी फोटो करण जौहर ने अपने सोशस मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा था- दोनों से बातचीत काफी अच्छी रही।
हाल ही में करण जौहर ने कटरीना और वरुण की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ये दोनों गेस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। करण के शो पर ये दोनों ही कलाकार कई खुलासे करते दिखाई देने वाले हैं।
5 of 5
koffee with Karan
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें करण जौहर का यह खास टीवी टॉक शो साल 2004 में पहली बार प्रसारित हुआ था। कई नामों का खुलासा तो हो चुका है फिलहाल इंतजार करण जौहर की ओर से आधिकारिक एलान का है कि वे और किन हस्तियों को इस बार शो में बुलाने वाले हैं।