बॉलीवुड के फिल्ममेकर करण जौहर अपने कपड़ों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में करण जौहर अपनी एक शर्ट के कारण बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, बीती रात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पार्टी दी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड सितारों का खूब जमावड़ा देखा गया। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, गौरी खान, अमृता अरोड़ा, नताशा पूनावाला, करण जौहर और सीमा खान जैसे कई बड़े सितारों ने शिरकत की। मनीष ने अपनी इस पार्टी का थीम ब्लैक एंड व्हाइट रखा था।
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान पार्टी में करण जौहर न्यूजपेपर प्रिंटेड शर्ट में नजर आए। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये ड्रेसिंस सेंस कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। लोगों ने करण का उनके स्टाइल का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। एक मीडिया यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, न्यूजपेपर पहन लियाष एक यूजर ने लिखा, 'चलता-फिरता अखबार' है।
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : वीरल भयानी
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी का वीडियो बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, गौरी खान, अमृता अरोड़ा आदि सितारे फोटो क्लिक करा रहे हैं।
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : Instagram
इसके साथ उन्होंने न्यूजपेपर प्रिंटेड शर्ट के साथ अपनी आंखों पर गॉगल लगाया हुआ था। वहीं, करण के इस वीडियो पर एक यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, 'फनी करण जौहर।' तो वहीं एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, न्यूजपेपर पहन लिया।'
इस पार्टी से पहले करण जौहर बुधवार को करीना कपूर खान के घर भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने सैफ अली खान और करीन के दूसरे बेटे से मुलाकात की। बता दें कि बुधवार को ही करण जौहर ने पांच नए प्रोजेक्ट्स की भी घोषणा की है। ये सभी प्रोजेक्ट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगे। इनमें 'दास्तान्स', 'फाइंडिंग अनामिका', 'सर्चिंग फॉर शीला' और 'फैब्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलिवुड वाइफ्स 2' शामिल है।