फिल्ममेकर करण जौहर लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के कानूनी पचड़ों में फंसने के बाद अब हाई कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया है।
2 of 5
karan johar
- फोटो : file photo
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, हाई कोर्ट ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की याचिका को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट में दावा है कि अगर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ये केस जीत जाता तो धर्मा प्रोडक्शन को 7 करोड़ खर्चे के देने होते। दरअसल, पूरा मामला धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म काल और दोस्ताना से जुड़ा है।
3 of 5
karan johar
- फोटो : file photo
धर्मा प्रोडक्शन ने जानकारी दी थी कि उसने 2.67 करोड़ रुपये फिल्म काल (2005-2006) के पॉजिटिव प्रिंट्स और विज्ञापन पर खर्च किए जबकि फिल्म दोस्ताना (2008-2009) पर 4.46 करोड़ खर्च किए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक ये खर्च नियमों के मुताबिक नहीं है और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा।
4 of 5
Kesari
- फोटो : file photo
बहरहाल, करण जौहर इन दिनों एक के बाद एक फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म केसरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिकाओं से सजी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है।
5 of 5
Kalank teaser poster
- फोटो : twitter
वहीं करण जौहर की एक और फिल्म कलंक जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मल्टीस्टारर इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और वरुण धवन की मुख्य भूमिका है। ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी।